Noida: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) की सीईओ ऋतु माहेश्वरी (Ritu Maheshwari) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से एक मामले में बड़ा झटका लगा है। सीईओ की ओर से दायर एक याचिका पर जल्द सुनवाई करने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है।
बताया गया है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक आदेश को चुनौती देते हुए सीईओ ऋतु माहेश्वरी ने सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका दायर करते हुए जल्द सुनवाई की गुहार लगाई थी।
आदेश का अनुपालन न करने पर HC ने दिया आदेश
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल ग्रेटर नोएडा में स्पोर्टहोम्स परियोजना का काम चल रहा था। इसे देवसाई कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से बनाया जा रहा था।
बताया गया है कि कंपनी की ओर से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में इस बिल्डिंग प्लान को अपडेट करने के लिए कहा गया था। आवेदन खारिज होने के बाद कंपनी हाईकोर्ट पहुंच गए। हाईकोर्ट ने दिसंबर 2022 तक मामले में प्रभावी कदम उठाने के लिए आदेश दिया गया।
वेतन से 10 हजार रुपये काटने का आदेश
रिपोर्ट में कहा गया है कि समय निकल जाने के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर कंपनी फिर से हाईकोर्ट पहुंच गई, जिसे हाईकोर्ट ने आदेश की अवहेलना मानते हुए प्राधिकरण की सीईओ ऋतु माहेश्वरी के वेतन से 10 हजार रुपये काटने का आदेश दिया।
सीईओ ने इस मामले में हाईकोर्ट से आदेश का रिव्यू करने की अपील की, लेकिन हाईकोर्ट ने आदेश वापस लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद सीईओ ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।
जानकारी के अनुसार सीईओ ऋतु माहेश्वरी ने याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए गुहार लगाई थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 24 फरवरी की तारीख दी है।
संबंधित खबरें
LPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
1 hr agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
10 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
14 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
15 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
15 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
15 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
20 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
1 day agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines