हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

नोएडा अथॉरिटी के CEO ने कर्मचारी को सिखाया सबक, आधे घंटे खड़े रहने की सजा, जानिए पूरा मामला

Noida Authority: आमतौर पर देखा जाता है कि सरकारी काम को कराने में काफी समय लगता है, जिसके लिए लोग कई चक्कर लगाते हैं। ऐसा ही एक मामला नोएडा से सामने आया है जहां पर एक बुजुर्ग का काम नहीं किया जा रहा था। जानिए उसके बाद क्या हुआ।

विज्ञापन

Noida Authority: सरकारी दफ्तरों में अक्सर लोग अपना काम कराने के लिए चक्कर लगाते नजर आते हैं। कई बार ऐसा होता है कि आम जनता को अपना काम कराने के लिए कई ऑफिसों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसी काम की वजह से नोएडा अथॉरिटी के रेजिडेंशियल डिपार्टमेंट का कर्मचारी स्कूली बच्चों की तरह खड़े नजर आए। क्योंकि यह सजा उन्हें नोएडा अथॉरिटी के सीईओ ने सुनाई थी। आखिर ऐसा क्या हुआ कि CEO इतना गुस्सा आ आया कि उन्होंने कर्मचारियों को 20 मिनट तक खड़े रहने की सजा सुना दी?

काम के लिए भटक रहा था आवंटी

आम जनता के लिए अथॉरिटी में कोई भी काम करना आसान नहीं है। बाबुओं के काम नहीं करने के कई अन्य मामले लगातार अधिकारियों तक पहुंचते हैं। सुविधा शुल्क नहीं देने वाले आवंटियों को कोई न कोई कागजात की कमी बताकर कई चक्कर कटवाए जाते हैं। कई बार इसके बाद भी काम नहीं हो पाता है। लेकिन ऐसा ही एक मामला में रेजिडेंशियल डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को एक बुजुर्ग का काम नहीं करना भारी पड़ गया।

ये भी पढ़ें: नोएडा से फरीदाबाद सिर्फ 30 मिनट में, FNG Expressway से कम होगी UP-हरियाणा की दूरी

दरअसल, एक बुजुर्ग लगातार अपने काम के लिए डिपार्टमेंट में आ रहा था, लेकिन उसका काम नहीं हो पा रहा था। यह सब नोएडा प्राधिकरण के सीईओ सीसीटीवी कैमरे में देख रहे थे। उनको यह बात इतनी खराब लगी कि CEO ने तुरंत कर्मचारियों को 20 मिनट तक खड़े रहने की सजा सुना डाली।

CEO की बात न मानना पड़ा भारी

नोएडा प्राधिकरण में करीब 65 से ज्यादा कैमरे लगे हैं। जिनका कंट्रोल रूम का सेटअप प्राधिकरण के CEO के कमरे में है। जिससे वह पूरे ऑफिस में नजर रख सकते हैं। रोजाना की तरह सीईओ सोमवार को भी कैमरों के जरिए प्राधिकरण में होने वाली गतिविधियों को देख रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर रेजिडेंशियल डिपार्टमेंट पर पड़ी, जहां पर एक बुजुर्ग सरदार एक महिला बाबू के सामने अपना काम कराने के लिए खड़े थे। इसके बाद सीईओ ने विभाग में मैसेज भेजा कि इनका काम कर दिया। अगर नहीं हो सकता है तो बिना वजह उनको खड़ा न रखा जाए।

खुद पहुंचकर दी सजा

काम करने का आदेश देने के बाद भी वह बुजुर्ग वहीं पर खड़ा था। यह देखकर सीईओ को गुस्सा आ गया। वह तुरंत उठकर डिपार्टमेंट में जा पहुंचे और उनकी क्लास लगा दी। उन्होंने डिपार्टमेंट में काम कर रहे सभी बाबुओं को करीब 20 मिनट तक खड़े रहने को कहा। CEO के आदेश के बाद सभी बाबू तय समय तक अपनी सीट पर खड़े रहे।

ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme 2024: फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका! सस्ते प्लॉट वाली स्कीम में आज ही करें आवेदन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें