Noida News: नोएडा प्राधिकरण सीईओ लोकेश एम ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की है। इस दौरान सीईओ ने सभी अवर अभियंता और प्रबंधक को सीवर ओवरफ्लो की शिकायत पर उसी दिन समाधाना करने का निर्देश दिया है। ऐसा नहीं होने पर अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सीईओ ने जल-सीवर और विद्युत यांत्रिक विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
अवैध इमारतों के काटे जाएंगे सीवर कनेक्शन
सीईओ लोकेश एम अवैध इमारतों के सीवर कनेक्शन काटे जाएं। शहर में जल आपूर्ति मानक के अनुसार उपलब्ध कराई जाए। सभी वरिष्ठ प्रबंधक और प्रबंधक रोजाना अपने क्षेत्र में स्थापित सभी स्ट्रीट लाइट को क्रियाशील रखने के लिए भ्रमण करें। अगर कोई लाइट खराब है वह हर हाल में अगले दिन तक ठीक हो जाए। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे, अंडरपास और आंतरिक सड़कों पर लाइटों का सुचारू रूप से काम सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी काम के आगणन के गठन से पहले स्थल की माप सुनिश्चित की जाए। इसके बाद ही सैद्धांतिक स्वीकृति के लिए के लिए उसे प्रस्तुत किया जाए।
ऐप और हेल्पलाइन नंबर रहेंगे एक्टिव
सीईओ ने कहा कि स्ट्रीट लाइटों के अनुरक्षण के लिए बने नोएडा स्मार्ट एलईडी ऐप व हेल्पलाइन नंबर-18001029574 को पूरी तरह क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। अक्सर यह सिस्टम खराब होने से लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि अगर लापरवाही पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रतिदिन जन शिकायतों और प्राप्त फोन कॉल का संपूर्ण निस्तारण नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए।
फोन जरूर उठाएं
सीईओ ने सभी वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंधक और अवर अभियंता को साफ तौर पर कहा कि आम लोगों के फोन जरूर उठाएं। लोगों की शिकायतों का समाधान करना प्राधिकरण की पहली प्राथमिकता है।
संबंधित खबरें
यूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का बड़ा दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी
15 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
43 mins agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
48 mins agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
3 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
6 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
8 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines