Noida Authority: नोएडा अथॉरिटी के सीईओ डॉक्टर लोकेश एम गुरुवार को शहर के निरीक्षण के लिए सड़कों पर निकले। इस दौरान उन्हें शहर में कई जगहों पर कूड़ा देखने को मिला। जिसके बाद सीईओ का पारा चढ़ गया और उन्होंने संबंधित अधिकारियों पर एक्शन लिया है। उन्होंने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी पर 50 हजार रुपये और नार्थ इंडिया शो कॉज पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा अथॉरिटी के जन स्वास्थ्य विभाग के मैनेजर का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
इन पर हुआ एक्शन और लगा जुर्माना
सीईओ डॉक्टर लोकेश एम ने शहर में सिविल, जल और विद्युत से संबंधित चल रही परियोजना का निरीक्षण किया। यहां सेक्टर-24 सिचाई नाले में फ्लोटिंग मटेरियल पाया गया। इसे हटाकर फोटो सहित रिपोर्ट देने के लिए कहा गया। फोर्टिस अस्पताल से खोड़ा को जाने वाले रास्ते पर सर्विस रोड पर जगह-जगह कूड़ा मिला। सुपरविजन में लापरवाही करने पर अथॉरिटी के जन स्वास्थ्य विभाग के मैनेजर उमेश चंद त्यागी का एक माह का वेतन रोकने का निर्देश दिए। बिजली घर के पास नाले में फ्लोटिंग पाया गया। ऐसे में कंपनी औसान कंस्ट्रक्शन कंपनी पर 50 हजार का जुर्माना लगाने का निर्देश दिए। सेक्टर-62 में मुख्य रास्तों पर पॉलिथीन व कूड़े पाए गए सड़क किनारे घास मिली। कंपनी नार्थ इंडिया शो कॉज नोटिस देते हुए एक लाख का जुर्माना लगाया गया। भूखंड सी-24 सेक्टर-62 और सेक्टर-58 के टी पाइंट पर सड़क की वाइडनिंग करते हुए लेफ्टटर्न चौड़ा किया जाए।
इस सेक्टर में सड़क होगी चौड़ी
सेक्टर-25ए खाली भूखंड पर सीएंडडी वेस्ट और कूड़ा पड़ा है। इसे सात दिन में साफ करने के लिए कहा गया। फोर्टिस अस्पताल के टी पाइंट का सौंदर्यीकरण किया जाए। सड़क के चौड़ीकरण में आ रहे कुछ पेड़ पौधों को शिफ्ट करने के निर्देश दिए। अस्पताल के पास टी पाइंट पर ऑटो व ई रिक्शा के लिए अलग लेन बनाने के लिए कहा गया। यहां लगे ई चार्जिंग स्टेशन को किनारे शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
ट्रैफिक बूथ और जेब्रा लाइन बनाने के निर्देश
सेक्टर-62 में जू डियो शॉपिंग मॉल के समीप क्षतिग्रस्त मोबाइल टॉयलेट खराब हालत में सर्विस रोड पर पड़ा पाया गया। सीईओ ने उसे तत्काल हटवाने के निर्देश दिए गए। सीईओ ने सेक्टर-62 में रामलीला ग्राउंड वाले पार्क के क्रासिंग के साथ साथ नोएडा क्षेत्र के मुख्य चौराहों पर पुराने क्षतिग्रस्त ट्रैफिक बूथ के स्थान पर नए ट्रैफिक बूथ लगाने व जेब्रा लाइन बनाने के लिए निर्देश दिए।
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
2 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
6 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
7 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
7 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
8 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
12 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
16 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines