बुलडोजर ने 2200 किसानों को बनाया करोड़पति, नोएडा अथॉरिटी के एक्शन से बने मालिक

Noida Authority: नोएडा अथॉरिटी के डीजीएम (सिविल) विजय रावल ने बताया कि अथॉरिटी ने वर्ष-2007 में सेक्टर-145 के बेगमपुर में लगभग 108 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की थी। शनिवार को अथॉरिटी की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को बुलडोजर चलाकर मुक्त कराया गया है।

bulldozer action

bulldozer action

विज्ञापन

Noida Authority: नोएडा अथॉरिटी ने सेक्टर-145 स्थित बेगमपुर इलाके में शनिवार को बुलडोजर चलाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया है। बताया जा रहा है कि कब्जा मुक्त कराई गई जमीन की कीमत 1 अरब रुपये है। अथॉरिटी के अधिकारियों के मुताबिक, इस जमीन पर 2200 किसानों को कोटे के प्लाट दिए जाने हैं।

जानिए क्या था पूरा मामला

विज्ञापन

नोएडा अथॉरिटी के डीजीएम (सिविल) विजय रावल ने बताया कि अथॉरिटी ने वर्ष-2007 में सेक्टर-145 के बेगमपुर में लगभग 108 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की थी। किसान 2008 में इस मामले में हाईकोर्ट गए थे। जहां से उन्हें स्टे मिल गया था। 2013 में हाईकोर्ट ने नोएडा अथॉरिटी के पक्ष में फैसला करते हुए रेट तय करने के लिए कहा था। जिसके बाद किसानों ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया और कई एसएलपी डाली गई। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष-2022 में हाईकोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए रेट निर्धारित करने के लिए निर्देश दिए। इस मामले में गौतमबुद्ध नगर के एडीएम को निर्देशित किया गया कि वह रेट निर्धारित करें। उनके द्वारा निर्धारित किए गए रेट के हिसाब से नोएडा अथॉरिटी ने 19 जुलाई 2024 को ट्रेजडी में पैसा जमा करा दिया।

2200 किसानों को मिलेंगे प्लॉट

डीजीएम विजय रावल ने बताया कि शनिवार को बेगमपुर इलाके में 1 अरब की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है। इस 108 हेक्टेयर भूमि पर 2200 किसानों को प्लॉट दिए जाने हैं। इसलिए बेगमपुर में अथॉरिटी की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया है।

विज्ञापन

अवैध कब्जे पर एक्शन रहेगा जारी

नोएडा अथॉरिटी के सीईओ डॉक्टर लोकेश एम ने पहले ही चेतावनी दी है कि अथॉरिटी द्वारा अधिसूचित भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा ना किया जाए। अथॉरिटी द्वारा जिस जमीन को अधिकृत किया गया है उसे पर विकास योजनाएं प्रस्तावित है और उन पर अवैध रूप से कब्जा किया जाना गलत है। अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ नोएडा अथॉरिटी लगातार एक्शन ले रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ