नोएडा प्राधिकरण ने 30 साल पुराने कब्जे पर बुलडोजर चलाकर उसे ढहा दिया है। इस कब्जे के हटने के बाद नोएडा के करीब 10 लाख लोगों को 2 किलोमीटर का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। दरअसल इस कब्जे की वजह से नोएडा और ग्रेटर नोएडा जाने के लिए लोगों को 2 किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ता है। इससे लोगों का समय और फ्यूल ज्यादा लगता है, लेकिन अब इस जगह पर करीब 65 मीटर की सड़क बनाई जाएगी, जिससे लोग आसानी से नोएडा-ग्रेटर नोएडा आ जा सकेंगे।
हाई कोर्ट में चल रहा था केस
सेक्टर-100 स्थित वोडा महादेवी मंदिर के पास स्थानीय लोगों ने झुग्गियां और कुछ दुकानें बना रखीं थीं। पिछले करीब 30 सालों से स्थानीय लोग इनसे किराया वसूल रहे थे। इस जमीन को लेकर स्थानीय लोगों और नोएडा प्राधिकरण के बीच हाई कोर्ट में केस चल रहा था। करीब 6 महीने पहले नोएडा प्राधिकरण ने इस केस को जीत लिया था। इसके बाद प्राधिकरण ने इन लोगों को नोटिस जारी कर अवैध कब्जा हटाने के लिए कहा था। इसके बाद भी ये लोग कब्जे को हटा नहीं रहे थे और किराया वसूल रहे थे। शुक्रवार को प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाकर इस कब्जे को हटा दिया।
ये भी पढ़ें: कौन हैं नोएडा की नई DM मेधा रूपम? पिता मुख्य चुनाव आयुक्त, शूटिंग खिलाड़ी होने के बाद बनीं IAS
10 लाख लोगों को मिलेगी राहत
नोएडा प्राधिकरण सीईओ लोकेश एम का कहना है कि कब्जे को हटा दिया गया है। अब लोग इस सड़क से सेक्टर-49 चौराहे से सीधे सेक्टर-99 की तरफ जा सकेंगे। उनका करीब दो किलोमीटर का चक्कर खत्म हो जाएगा। इससे सेक्टर-104 सड़क पर वाहनों का दबाव भी कम होगा। बताया जा रहा है कि इससे करीब 10 लाख लोगों को राहत मिलेगी।
मलबा हटाने में लगेंगे 2 दिन
प्राधिकरण सीईओ का कहना है कि अभी मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। मलबे को हटाने 2 दिन का समय लगेगा। मलबे को हटाने के बाद सड़क बनाने का काम शुरू किया जाएगा। जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
चुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
4 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
5 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
7 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
8 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
9 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
9 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
10 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
11 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
15 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines