Noida News: नोएडा में यूरोप की तर्ज पर 5 स्टार और 7 स्टार होटल बनाए जाएंगे। इस योजना पर नोएडा प्राधिकरण ने काम शुरू कर दिया है। दरअसल, शनिवार को नोएडा प्राधिकरण की 218वीं बोर्ड मीटिंग सम्पन्न हुई है। मीटिंग में 5 स्टार और 7 स्टार होटल बनाए जाने की योजना पर मुहर लगाई गई है। मीटिंग की अध्यक्ष्ता मुख्य सचिव मनोज सिंह ने की है। नोएडा प्राधिकरण सीईओ लोकेश एम ने इसकी पुष्टि की है।
पीपीपी मॉडल पर बनाए जाएंगे लग्जरी होटल
शहर में 5 स्टार और 7 स्टार होटलों की कमी है, जो गिने-चुने होटल हैं वो अक्सर हाउसफुल रहते हैं। ऐसे में विदेश से आने वाले मेहमानों को दिल्ली का रूख करना पड़ता है। इसे देखते हुए नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड मीटिंग में एक अहम फैसला लिया है। नोएडा प्राधिकरण सीईओ लोकेश एम ने बताया कि शहर में अब 5 स्टार और 7 स्टार लग्जरी होटल बनाए जाएंगे। इस योजना को पीपीपी मॉडल पर बनाया जाएगा। इसके लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है। इस क्रम में प्राधिकरण शीघ्र ही भूखंड चिह्नित कर योजना निकालेगा। इसके अलावा औद्योगिक, संस्थागत, आवासीय भूखंड एवं ग्रुप हाउसिंग विभाग की भूखंड आवंटन योजनाओं के ब्रोशर पर सहमति दी गई। इस पर तेजी से काम किया जा रहा है।
प्राधिकरण करेगा बिजली सब स्टेशन का निर्माण
सीईओ ने बताया कि शहर में बिजली की मांग साल दर साल बढ़ती जा रही है। इसे देखते नोएडा प्राधिकरण ने मास्टर प्लान 2031 के अनुसार शहर में 220 केवी बिजली सब स्टेशन बनाने का फैसला किया है। इन बिजली स्टेशनों का चरणबद्ध तरीके से निर्माण किया जाएगा। प्राधिकरण इन सभी का निर्माण अपने खर्च पर करेगा। जिससे आने वाले दिनों में लोगों को बिजली समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इलेक्ट्रानिक्स मैनुफैक्चरिंग यूनिट के भूखंडों का हुआ आवंटन
उप्र सरकार की इलेक्ट्रानिक्स विनिर्माण नीति-2020 (प्रथम संशोधन-2022) को प्राथमिकता देते हुए नोएडा क्षेत्र में इलेक्ट्रानिक्स मैनुफैक्चरिंग यूनिट को बढ़ावा देने के लिए सेक्टर-164 में आवंटन किया जाएगा। इसके लिए 6 भूखंडों को रिजर्व कर दिया गया है। इन छह भूखंड पर सिर्फ इलेक्ट्रानिक मेन्यूफेक्चरिंग यूनिट को ही स्थापित किया जा सकता है। साथ ही पॉलिसी के तहत जो भी लाभ है कंपनी आवंटी को दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
13 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
15 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
17 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
18 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
23 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
23 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines