Noida News: नोएडा प्राधिकरण की 219वीं बोर्ड बैठक शुक्रवार को सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण कार्यालय में हुई. इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण के चेयरमैन एवं प्रदेश के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने की. बैठक में प्राधिकरण क्षेत्र के रियल एस्टेट सेक्टर, अधूरे प्रोजेक्ट्स, पर्यावरण सुधार और अधिसूचित भूमि के प्रबंधन को लेकर कई अहम फैसले लिए गए.
रियल एस्टेट के 35 प्रोजेक्ट्स को मिला शासनादेश का लाभ
बैठक में बताया गया कि अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों के आधार पर लागू शासनादेश का फायदा 35 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स ने उठाया है, जो कुल लंबित प्रोजेक्ट्स का लगभग 60 फीसदी हैं. वहीं, 57 परियोजनाओं ने धनराशि जमा कर रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू कर दी है. लेकिन, चिंता की बात यह है कि 10 प्रोजेक्ट्स ने सहमति देने के बावजूद कोई भुगतान नहीं किया. 13 डेवलपर्स ने आंशिक भुगतान किया और 35 डेवलपर्स ने 25 फीसदी राशि जमा करने के बाद आगे भुगतान नहीं किया.
अब नहीं मिलेगा लाभ
प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि शासनादेश के लाभ की अंतिम तिथि अब आगे नहीं बढ़ाई जाएगी. नियमों का उल्लंघन करने वालों से अब वसूली प्राधिकरण के नियमों के अनुसार की जाएगी. अब तक 3724 फ्लैट बायर्स की रजिस्ट्री हो चुकी है, जबकि शेष 5758 खरीदारों के पक्ष में जल्द रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
12 वर्षों से खाली भूखंड होंगे निरस्त
बैठक में एक बड़ा निर्णय यह भी लिया गया कि ग्रुप हाउसिंग और आवासीय भूखंड जिनपर 12 वर्षों से कोई निर्माण नहीं हुआ, उन्हें अब निरस्त किया जाएगा. ऐसे भूखंड जिनपर आंशिक निर्माण हुआ है उन्हें 6 महीने का अंतिम मौका देकर कम्पलीशन सर्टिफिकेट लेने का निर्देश दिया गया.
प्रदूषण नियंत्रण को लेकर नई तकनीक का प्रयोग
नोएडा के 24 ड्रेनों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए नई तकनीक से ट्रीटमेंट की योजना को स्वीकृति दी गई है. इसका उद्देश्य नालों के माध्यम से यमुना में जा रहे प्रदूषण को कम करना है.
सेक्टर 143 में थाना के लिए भूमि आवंटन
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत़ करने की दिशा में भी कदम उठाते हुए सेक्टर 143 में प्रस्तावित नए थाने के लिए 4000 वर्गमीटर भूमि का प्रति वर्ष 1 रुपए की दर से आवंटन किया गया है.
ये भी पढ़ें: गौतमबुद्ध नगर के 800 किसान बने करोड़पति, जेवर एयरपोर्ट बना गेमचेंजर
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 hr agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
5 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
10 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
10 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
12 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
15 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
15 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
16 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines