हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

नोएडा में वाहनों के शोर का नहीं होगा असर, एलिवेटेड रोड पर लगाए जाएंगे साउंड बैरियर

नोएडा में भंगेल एलिवेटेड रोड का निर्माण जून-2020 में शुरू हुआ था। वर्तमान में परियोजना की निर्माण लागत 608 करोड़ 61 लाख रुपये है। कार्य पूरा होने की पहली तिथि दिसंबर-2022 प्रस्तावित थी। लेकिन विभिन्न कारणों से इस परियोजना में कार्य पूरा होने की कई तिथियां बढ़ती रहीं।

विज्ञापन
भंगेल एलिवेटेड रोड

Noida News: नोएडा प्राधिकरण ने भंगेल एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। जल्द ही इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। करीब 4.5 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड रोड के दोनों तरफ भारी आबादी रहती है। इन लोगों को शोर से बचाने के लिए एलिवेटेड रोड पर साउंड बैरियर लगाए जाएंगे। इसकी लागत का आकलन करने के लिए एक अनुमान तैयार करने के निर्देश वर्क सर्किल-8 को जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।

सड़क पर लेन मार्किंग का चल रहा काम

भंगेल एलिवेटेड रोड का निर्माण जून-2020 में शुरू हुआ था। वर्तमान में परियोजना की निर्माण लागत 608 करोड़ 61 लाख रुपये है। कार्य पूरा होने की पहली तिथि दिसंबर-2022 प्रस्तावित थी। लेकिन विभिन्न कारणों से इस परियोजना में कार्य पूरा होने की कई तिथियां बढ़ती रहीं। प्राधिकरण की इस परियोजना की निर्माण एजेंसी सेतु निगम है। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि एलिवेटेड रोड और उसके ऊपर की सड़क बनाने का काम पूरा हो चुका है। सड़क पर लेन मार्किंग का काम चल रहा है जो अपने अंतिम चरण में है। यह भी जल्द ही पूरा हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा से 20 मिनट में पहुंचेंगे फरीदाबाद, शासन ने सड़क निर्माण को दी 65.50 करोड़ की मंजूरी

50 इमारतों में लगाई जाएगी फाइबर शीट

प्राधिकरण ने सेक्टर-82 से भंगेल की ओर आने वाली सड़क के लिए बालकनी को तोड़ा गया है। यहां दो इमारतें आड़े आ रही थीं। इन्हें बचाने के लिए 90 मीटर की दूरी में एलिवेटेड रोड की चौड़ाई आधा मीटर कम कर दी गई है। इन दोनों इमारतों के साथ-साथ करीब 50 इमारतों की एलिवेटेड रोड से दूरी बहुत कम है। इसी वजह से सुरक्षा के तौर पर प्राधिकरण इस 90 मीटर के दायरे में फाइबर शीट (व्यू कटर) लगाएगा। चादरों की वजह से एलिवेटेड रोड से मकान दिखाई नहीं देंगे। इस काम के लिए सेतु निगम से सलाह ली गई है। निगम ने फाइबर शीट की कीमत 2800 रुपये प्रति मीटर बताई है।

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम, 3 महीने में तैयार होगी डीपीआर

बारिश हो रहा जलभराव

भंगेल एलिवेटेड रोड भले ही बनकर तैयार हो गया हो। लेकिन नीचे की सड़क सेक्टर 40 से 82 तक दोनों तरफ खस्ताहाल है। नोएडा प्राधिकरण का कहना है कि यह सड़क सेतु निगम को बनानी है, लेकिन निगम ने काम शुरू नहीं किया है। सड़क उखड़ी हुई है, थोड़ी सी बारिश में ही गड्ढों में पानी भर जा रहा है। बाकी सड़क भी जलभराव के कारण उखड़ रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें