हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

नोएडा अथॉरिटी का बड़ा एक्शन, बिल्डर के खिलाफ जारी की RC, जीएस प्रमोटर्स पर कराई FIR

Uttar Pradesh Noida News : नोएडा अथॉरिटी बकायेदार बिल्डरों पर लगातार एक्शन ले रही है। बुधवार को अथॉरिटी ने अंतरिक्ष बिल्डर के खिलाफ बकाया वसूलने के लिए recovery certificates (RC) जारी की है। अथॉरिटी ने इसी के साथ भू राजस्व की तरह बकाया वसूली के लिए डीएम को पत्र भी लिखा है।

विज्ञापन
antriksh builder

Uttar Pradesh Noida News (जुनेद अख्तर) : नोएडा अथॉरिटी के सीईओ लोकेश एम बकाया राशि वसूलने को लेकर बिल्डरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। सीईओ ने बुधवार को अंतरिक्ष बिल्डर के खिलाफ बकाया वसूलने के लिए Recovery Certificates (आरसी) जारी किया है। वहीं जीएस प्रमोटर्स के खिलाफ सार्वजनिक सूचना संबंधित बोर्ड पर काली स्याही पोतने पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

नोटिस का जवाब नहीं देने पर हुआ एक्शन
सीईओ लोकेश एम ने बताया कि अन्तरिक्ष डेवलपर्स एंड प्रमोटर्स प्रालि को जीएच-05ए सेक्टर-78 में 49918.95 वर्गमीटर जमीन आवंटित की गई। बिल्डर ने प्लॉट लागत का पैसा अथॉरिटी में जमा नहीं कराया। इसके एवज में अथॉरिटी ने बिल्डर को कई बार नोटिस जारी किए। यही नहीं अमिताभ कांत की सिफारिश के तहत शासनादेश 21 दिसंबर 2023 को कोविड-19 के लिए जीरो पीरियड का लाभ दिया गया।

ये भी पढ़ें : नोएडा में गरजा ‘बाबा’ का बुलडोजर, मास्टर प्लान 2031 में शामिल जमीन पर रही थी प्लॉटिंग

बकाया वसूली के लिए डीएम को लिखा पत्र
उन्होंने बताया कि ऐसे में बकाया की गणना कर बिल्डर को 25 प्रतिशत धनराशि जमा करने के लिए कहा गया। ये पैसा भी बिल्डर ने जमा नहीं किया। ऐसे में 28 फरवरी 2025 तक बिल्डर पर करीब 272.96 करोड़ का बकाया हो गया। अथॉरिटी ने भू राजस्व की तरह बकाया वसूली के लिए डीएम को पत्र लिखा है।

सार्वजनिक सूचना पर पोती स्याही
बताया जा रहा है कि जीएस प्रमोटर्स प्रा. लि. को ग्रुप हाउसिंग जीएच-1सी सेक्टर-78 में भूखंड का आवंटन किया गया। बिल्डर द्वारा अब तक अथॉरिटी का पैसा जमा नहीं किया गया। इसके एवज में अथॉरिटी ने बिल्डर सोसाइटी के बाहर 30 अप्रैल 2024 तक की बकाया जमा करने का सार्वजनिक सूचना का एक बोर्ड लगाया। निरीक्षण में पाया गया कि इस बोर्ड सार्वजनिक सूचना को काली स्याही से पोत दिया गया। ऐसे में अथॉरिटी ने बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर बड़ी अपडेट, अब इस डेट पर उड़ान शुरू करने का दावा

 

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें