Uttar Pradesh Noida Authority (जुनेद अख्तर): नोएडा अथॉरिटी शहर में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को नोएडा अथॉरिटी ने सलारपुर में बुलडोजर चलाकर 2100 वर्गमीटर जमीन से अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया है। इस जमीन पर बाउंड्री वाल बनाकर कब्जा किया जा रहा है। यहां कमरे बनाए जा रहे थे। इस जमीन की कीमत करीब 21 करोड़ रुपए आंकी गई है। जमीन मास्टर प्लान 2031 के अनुसार नियोजित है। जिसका प्रयोग विकास कार्यों के लिए किया जाना है।
अथॉरिटी की जमीन पर किया था कब्जा
डीजीएम सिविल विजय रावल ने बताया कि ग्राम सलारपुर क्षेत्र में नोएडा अथॉरिटी की अधिसूचित भूमि खसरा संख्या 583 पर बिजेंद्र भड़ाना निवासी सलारपुर द्वारा लगभग 2100.00 वर्ग मीटर भूमि पर बाउंड्रीवाल कर अवैध निर्माण किया जा रहा था। जिसे वर्क सर्किल व अथॉरिटी पुलिस द्वारा मिलकर संयुक्त रूप से ध्वस्त किया गया। कार्यवाही के बाद लगभग 2100.00 वर्गमीटर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। मुक्त कराई गई जमीन की कीमत 21 करोड़ रुपए है।
दोबारा निर्माण करने पर होगी एफआईआर
विजय रावल ने बताया कि नोएडा में प्राधिकरण द्वारा अधिसूचित भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। नोएडा अथॉरिटी के सीईओ डॉ. लोकेश एम के स्पष्ट निर्देश हैं कि जो भी अवैध निर्माण है उसे ध्वस्त किया जाए। इससे पहले भी अथॉरिटी लगातार अवैध निर्माण को हटाने का काम कर रही है। अथॉरिटी अधिकारियों ने मौके पर स्पष्ट कहा कि यदि दोबारा से यहां निर्माण किया गया तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
गरज रहा है अथॉरिटी का बुलडोजर
नोएडा अथॉरिटी अवैध निर्माणों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। पिछले करीब एक महीने में अथॉरिटी की टीम कई बार अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर चुकी है। नोएडा अथॉरिटी के सीईओ डॉ. लोकेश एम का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
9 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
14 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
15 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
17 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
19 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines