Noida Atta Market: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुकानदार को दो आरोपियों ने महज इस बात पर लाठियों से पीट डाला, क्योंकि उसने दो महीने पहले खरीदी एक जैकेट का बदलने से इनकार कर दिया था। आरोपियों की ये हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV Footage) कैमरे में कैद हो गई है। ये फुटेज अब सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-18 की अट्टा मार्केट में हुई घटना
जानकारी के मुताबिक घटना सेक्टर-18 के अट्टा मार्केट (Noida Atta Market) में गुरुवार की है। यहां आरोश नंदा की कपड़ों की दुकान है। नोएडा जोन-1 एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि हमलावरों में से एक की पत्नी ने दो महीने पहले नंदा की दुकान से एक जैकेट खरीदी थी। उस जैकेट को वह अब वापस करना चाहती थी। दुकानदार ने इसे बदलने से इनकार कर दिया तो महिला ने अपने पति को बुला लिया। आरोपी पति अपने साथ एक अन्य साथी को भी ले आया।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1614236273497239557
महिला ने फोन करके बुलाया पति
दुकान में लगे सीसीटीवी सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकानदार नंदा दो महिलाओं से बातचीत कर रहा है। इसी दौरान दो आरोपी दुकान में घुसते हैं और लाठियों से हमला कर देते हैं। काफी देर तक दुकानदार की पिटाई के बाद आसपास के लोगों ने मामले में हस्तक्षेप किया। जिसके बाद दुकानदार की जान बची। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया।
मुकदमे में जोड़ी हत्या के प्रयास की धारा
एसीपी रजनीश वर्मा ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद नंदा की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धारा 308 (गैर इरादतन हत्या के प्रयास) को जोड़ा गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
संबंधित खबरें
कल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
27 mins agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 hr agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
2 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
3 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
6 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
14 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
14 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
22 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
23 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines