Noida News : नोएडा में एटीएम कैश मैनेजमेंट सर्विस करने वाली कंपनी के कैश वैन से 5 लाख चोरी हो गए। हैरानी की बात यह है कि इस चोरी की घटना को कैश रिफिल करने वालों ने हीं अंजाम दिया। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई। दोनों कस्टोडियन को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
24 लाख लेकर निकले थे दोनों कस्टोडियन
पुलिस जांच के दौरान पता चला है कि कंपनी से दो कस्टोडियन राघव और आकाश 24 लाख कैश लेकर निकले थे। एटीएम कैश वैन लेकर जब दोनों वापस लौटे तो हिसाब करने पर 5 लाख कम मिले। कंपनी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
राघव सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद
एटीएम बूथ व कैश वैन में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांच करने पर देखा गया कि राघव कैश वैन के अंदर कैश को उलट पलट कर रहा था। आशंका है कि इसी दौरान उसने 5 लाख की रकम गबन कर ली। पुलिस ने दोनों कस्टोडियन की सर्विलांस से जांच भी की है। इस दौरान पता चला है कि दोनों ने मिलकर ही रकम गायब की है।
लीगल एडवाइजर की तरफ से दर्ज कराया गया मुकदमा
इस मामले में कंपनी की लीगल एडवाइजर महक की तरफ से फेज वन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कंपनी नोएडा के सेक्टर 2 में है। लंबे समय से यह कंपनी एटीएम कैश मशीन में कैश रिफिल करने का काम कर रही है। पुलिस का दावा है जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
संबंधित खबरें
क्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
2 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
3 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
3 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
3 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
8 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
12 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
23 hrs agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines