Chhath Puja 2022: नोएडा (Noida) और गाजियाबाद (Ghaziabad) में छठ पूजा (Chhath Puja 2022) समारोह के लिए रविवार और सोमवार के लिए कुछ रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन (Traffic diversions) के लिए एडवाइजरी (Traffic Advisory) जारी की गई है।
नोएडा पुलिस ने अपील की है कि विभाग की ओर से बंद रास्तों की जगह दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें। नोएडा से कालिंदी कुंज, सेक्टर-37, ग्रेटर नोएडा के कुछ हिस्सों और गाजियाबाद के जीटी रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है।
कालिंदी कुंज की ओर जाने वाला मार्ग डायवर्ट
नोएडा के डीसीपी (यातायात) गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि कई श्रद्धालु कालिंदी कुंज स्थित यमुना में छठ की पूजा करेंगे, जिसके लिए यहां ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। ये वाहन दिल्ली जाने के लिए डीएनडी फ्लाईवे का सहारा लेंगे। जरूरत पड़ी तो हल्के मोटर वाहनों को भी डायवर्ट किया जाएगा।
https://twitter.com/noidatraffic/status/1585995312774406145
सूरजपुर और कुलेसरा में भी रूट बदले
ट्रैफिक पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा से सूरजपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर भी डायवर्जन किया है। सूरजपुर से फेज 2 की ओर जाने वाले वाहनों को सर्विस लेन पर किसान चौक की ओर भेजा जाएगा। वहीं दूसरी ओर कई लोगों ने अपने घरों की छतों पर छठ पूजा की व्यवस्था की है। इसके अलाना सेक्टर-21ए के नोएडा स्टेडियम में भी व्यवस्था है।
गाजियाबाद पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार तक के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया है। गाजियाबाद के एसपी यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया कि भारी वाहन जीटी रोड से मोहन नगर तक नहीं जाएंगे। ये वाहन सिद्धार्थ विहार के रास्ते NH-9 से होकर जाएंगे और यूपी गेट व दिल्ली की ओर बढ़ेंगे। इसी तरह गौर चौक से इंदिरापुरम तक भारी वाहनों के प्रवेश की अनुमति नहीं है।
https://twitter.com/Gzbtrafficpol/status/1585937945475043328
हिंडन नदी में छोड़ा इतना पानी
एसपी यातायात ने बताया कि हज हाउस, हिंडन श्मशान घाट, वसुंधरा रेलवे लाइन और इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी पार्क के पास भक्तों के लिए पार्किंग क्षेत्र भी निर्धारित किए गए हैं। कोशिश है कि हिंडन किनारे की ओर जाने वाली सभी सड़कों को यातायात मुक्त रखा जाए। बता दें कि यूपी के सिंचाई विभाग ने प्रदूषण को दूर करने के लिए हिंडन नदी में 1,400 क्यूसेक पानी छोड़ा है।
निगरानी को लगाए 70 स्थानों पर CCTV
जानकारी के मुताबिक छठ पूजा के लिए गाजियाबाद नगर निगम ने 58 घाट चिह्नित किए हैं। महापौर आशा शर्मा ने बताया कि हमने अर्थला में एक जैसे जलाशयों पूजा के लिए तैयार किया है। उन्होंने कहा कि भीड़ की आवाजाही पर नजर रखने के लिए 70 से ज्यादा स्थानों पर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
सांसद वीके सिंह हेलिकॉप्टर से करेंगे पुष्प वर्षा
इस बार पूजा के दो दिन गाजियाबाद के सांसद और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह हिंडन घाट पर श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्पों की वर्षा करेंगे।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 hr agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
7 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
7 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
11 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
11 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
20 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
23 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines