Good News: शहर के सभी ट्रैफिक सिग्नल होंगे लेफ्ट टर्न फ्री, नोएडा और गाजियाबाद के बीच बनेगा स्काई वॉक
Author: Md Junaid Akhtar
2025-04-19 18:43:02
Noida Authority: नोएडा अथॉरिटी नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) के तहत करीब 300 करोड़ रुपए केंद्र सरकार से लेने जा रहा है। इससे पहले भी अथॉरिटी दो बार 30-30 करोड़ रुपए ले चुका है। नए प्लान के तहत NCAP का पैसा नोएडा में ट्रैफिक कंजेशन को दूर करने में किया जाएगा। नए ट्रैफिक प्लान बनाए जाएंगे जिसके अनुसार यहां काम होगा।
पूरे शहर के लेफ्ट टर्न होंगे फ्री
नोएडा अथॉरिटी का दावा है कि नए प्लान के तहत शहर के लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस प्लान के जरिए शहर के सभी ट्रैफिक सिग्नलों को लेफ्ट टर्न फ्री किया जाएगा। जहां लेफ्ट टर्न पर फुटपाथ या कोई अवरोध है उसे हटाया जाएगा। इसके लिए एक सर्वे किया जाएगा। सर्वे के अनुसार काम शुरू होगा। इसका मकसद सिग्नल पर वाहन बेवजह खड़े न हो। अथॉरिटी सीईओ डॉक्टर लोकेश एम का कहना है कि इससे शहर के करीब 10 लाख लोगों को फायदा होगा।
इसी फंड से बनेगा स्काई वॉक
अथॉरिटी का दावा है कि इससे प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी। साथ ही इसके साथ जहां जहां भी जाम की स्थिति है उससे निपटने के लिए सड़कों का इंफ्रास्ट्रचर बेहतर किया जाएगा। बताया गया कि सेक्टर-62 में एनएच-9 और गाजियाबाद को जोड़ते हुए बनाए जाने वाला स्काई वॉक भी इसी फंड से बनाया जाएगा।
शहर को किया जाएगा क्लीन
नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम NCAP के जरिए ड्रेनेज और शहर को क्लीन करने के मशीनें खरीदी जाएंगी। इसके अलावा छह इंटीग्रेटेड प्लांट 40-40 टीडीपी क्षमता के लगाने जा रहे है। जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है। ऐसे में निकलने वाले वेस्ट को वैज्ञानिक पद्वति से ट्रीट किया जा सकेगा। फिलहाल पहली प्राथमिकता शहर के ट्रैफिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करना होगा। जिससे यहां जाम न लगे और प्रदूषण के स्तर को कम किया जा सके।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines