हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नोएडा एयरपोर्ट के पास क्या-क्या सुविधाएं होंगी शुरू, जानें यमुना प्राधिकरण की 85वीं बोर्ड बैठक में किन योजनाओं पर लगी मुहर

यमुना प्राधिकरण ने नोएडा एयरपोर्ट को थाने की सौगात दी है। इससे यात्रियों की सुरक्षा मजबूत होगी। प्राधिकरण की 85वीं बोर्ड बैठक बुधवार को हुई। किन-किन परियोजनाओं पर लगी मुहर। पढ़े यमुना सिटी से प्रवीण विक्रम सिंह की खबर

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में बोर्ड मीटिंग के दौरान मौजूद अधिकारी

Greater Noida News : यमुना प्राधिकरण की 85वीं बोर्ड बैठक बुधवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन आलोक कुमार ने की। नोएडा एयरपोर्ट के पास एक हजार मीटर में थाना बनेगा। इसके अलावा किंगडम आफ ड्रीम्स समेत कई अन्य परियोजनाओं पर मुहर लगी है। छह जिलों के अधिकारी इस बैठक में मौजूद रहे। एयरपोर्ट के आस-पास निर्माण गति तेज होगी, इस पर विशेष जोर रहा।

गोल्फ कोर्स, जिम खाना जैसी सुविधाओं पर मुहर

बोर्ड बैठक में यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण क्षेत्र में महायोजना 2041 के रिकयेशन सैक्टरों में Regulatory Framework And Permissible Use for Recreational Greens at YEIDA हेतु तैयार रिपोर्ट प्राधिकरण बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत की गयी। बैठक में मुहर लगी कि सेक्टर 22एफ में 700 एकड़ व 23बी में 500 एकड़ रिकयेशन ग्रीन सैक्टर है। यह दोनों एरिया यमुना एक्सप्रेस वे सटा हुआ है। इन सेक्टरों में Golf Course, Gymkhana Club and Yamuna Haat जैसी कोर एक्टिविटी की योजना लांच की जाएगी। इसके अलावा Kingdom of Dreams, Olympic Village, Imagicaa Theme Park, Aviation Museum, Oxford Golf Course, Delhi Gymkhana Club, Oxford Gold Resort, Dilli Haat, Cubbon Park जैसी योजनाएं भी प्रस्तावित की गई हैं। बोर्ड बैठक में इन योजनाओं को सैद्धांतिक सहमति मिल गई है।

विज्ञापन

छह जिलों के 1149 गांवों के भविष्य पर चर्चा

प्राधिकरण क्षेत्र 6 जिलों गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, हाथरस मथुरा एवं आगरा के 1149 राजस्व गांव के भविष्य पर चर्चा हुई। गौतमबुद्धनगर व बुलन्दशहर प्राधिकरण के मास्टर प्लान 2041 में शामिल है। अन्य जिलों में भी प्राधिकरण विकास की रूपरेखा तैयार कर रहा है। इसके लिए मैप किया जा रहा है। मैप में जलापूर्ति, ड्रेनेज, सीवरेज की व्यवस्था तथा सॉलिड वेस्ट के निस्तारण की व्यवस्था का भी उल्लेख किया जाएगा।

इलेक्ट्रोनिक्स विनिर्माण क्लस्टर को मिला अनुमोदन

सेक्टर 10 में भारत सरकार के इलेक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इलेक्ट्रोनिक्स विनिर्माण क्लस्टर का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इस परियोजना पर आने वाले खर्च में से करीब 144 करोड़ का भुगतान भारत सरकार द्वारा Central Financial Assistance from MeitY से किया जायेगा। यीडा द्वारा इस परियोजना के अवस्थापना विकास पर करीब 341 करोड़ रूपये का व्यय किया जाएगा। विकास पर इस हेतु प्राधिकरण द्वारा सेक्टर में 200 एकड़ भूमि चयनित की गयी है। यहां रेडी बिल्ट फैक्टरी, कन्वेंशन सेंटर, हॉस्टल, व्यवसायिक केन्द्र, कौशल विकास केन्द्र आदि की स्थापना भी की जाएगी।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: पार्क में खेलते हुए 2 साल बच्चे के साथ बड़ी दुर्घटना, खोना पड़ा शरीर का ये अंग

दमकल व मदर डेयरी यूनिट होगी स्थापित

सेक्टर 18 व सैक्टर 32 में 7485 वर्गमीटर के दो भूखण्डों में दमकल यूनिट स्थापित की जाएगी। इस हेतु दमकल विभाग को यह दोनों भूखंड फ्री दिए जाएंगे। मदर डेयरी यूनिट के पक्ष में सेक्टर 18 व 20 में 21 भूखंड आवंटन किए गए। यह सभी बूथ 100 वर्गमीटर के होंगे। इससे सेक्टर में रहने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। उनकी रोज की जरूरतें पूरी होंगी।

विज्ञापन

इन योजनाओं को भी मिली मंजूरी

सेक्टर 29 में बन रहे अपैरल पार्क के अंतर्गत 82 सदस्यों को भूखंड आवंटन, सात ग्रुप हाउसिंग परियोजनाएं समेत कई अन्य मामलों पर मुहर लगी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola