Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रभावित होने वाले वन्य जीवों के संरक्षण और पुनर्वास के लिए 3.38 करोड़ खर्च होंगे। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-17 स्थित राजपुरा गांव में आधुनिक बचाव एवं पुनर्वास केंद्र का निर्माण कार्य आरंभ हो गया है। इस परियोजना पर कुल 3.38 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसे जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
258 काले हिरण मौजूद
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के निर्माण के लिए कुल 1334 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया था। इस भूमि अधिग्रहण से पहले भारतीय वन्य जीव संस्थान द्वारा एक व्यापक सर्वेक्षण किया गया था। जिसमें एयरपोर्ट के 10 से 25 किलोमीटर के दायरे में वन्य जीवों की उपस्थिति की जांच की गई। सर्वे में सामने आया कि इस क्षेत्र में 258 काले हिरण, 29 सामान्य हिरण, सारस, नीलगाय, चिंकारा, बंदर, जंगली बिल्ली जैसे अनेक जीव सक्रिय रूप से मौजूद है।
संस्थान ने दिया सुझाव
भारतीय वन्य जीव संस्थान ने रिपोर्ट में स्पष्ट सुझाव दिया था कि इन प्रजातियों के संरक्षण और पुनर्वास के लिए दीर्घकालिक एवं संरचित योजना की आवश्यकता है। इसी सिफारिश के आधार पर यीडा (यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) और वन विभाग ने मिलकर इस परियोजना की रूपरेखा तैयार की।
10 हेक्टेयर क्षेत्रफल में होगा केंद्र
राजपुरा गांव में बन रहा यह पुनर्वास केंद्र 10 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला होगा, जिसमें से 5 हेक्टेयर भूमि यीडा की है। शेष 5 हेक्टेयर वन विभाग को सौंपी गई है। केंद्र को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की स्वीकृति मिल चुकी है और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के तहत यहां कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इनमें घायल या बीमार जानवरों के लिए चिकित्सालय, क्वारंटीन केंद्र, शेड, पोस्टमार्टम हाउस, मृत पशुओं को दफनाने की समुचित व्यवस्था, सुरक्षा कर्मियों के लिए आवासीय कक्ष और अन्य जरूरी बुनियादी ढांचे शामिल हैं।
यीडा करेगा निर्माण
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के नोडल अफसर एवं यीडा के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने जानकारी दी कि केंद्र के निर्माण की जिम्मेदारी यीडा की है जबकि इसका संचालन और प्रबंधन वन विभाग द्वारा किया जाएगा। यह केंद्र न केवल प्रभावित जीवों के संरक्षण में अहम भूमिका निभाएगा बल्कि भविष्य में अन्य विकास परियोजनाओं के लिए भी एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत हो सकता है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बारिश बनी आफत, जानें किस सोसायटी में गिरी बाउंड्रीवाल
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
16 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
19 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
20 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines