बड़ा अपडेट! Noida Airport पर कल उतरेगी पहली फ्लाइट! 15 दिसंबर तक जारी रहेंगे ट्रायल

Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट पर जल्द ही यात्रियों के लिए उड़ानें शुरू कर दी जाएंगी। इसके लिए एयरपोर्ट पर तेजी से काम किया जा रहा है। 9 दिसंबर को एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट उतरेगी, जोकि ट्रायल फ्लाइट होगी।

Noida airport first flight
विज्ञापन

Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट पर एक नया इतिहास बनने जा रहा है। कल यानी 9 दिसंबर को इस अत्याधुनिक एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट उतरेगी। जिससे एयरपोर्ट के ट्रायल रन की शुरुआत हो जाएगी। यह ट्रायल 15 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें एयरपोर्ट की सुविधाओं, सुरक्षा और संचालन का टेस्ट किया जाएगा। नोएडा एयरपोर्ट देश के सबसे आधुनिक और व्यस्त एयरपोर्ट्स में से एक बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इससे देश और विदेश में कनेक्टिविटी बढ़ेगी, जिससे आर्थिक विकास भी होगा। तेजी से इसका काम पूरा किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द यात्री इस हाई-टेक एयरपोर्ट की सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

सुबह होगा ट्रायल

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए कल का दिन खास होने वाला है। क्योंकि इस दिन एयरपोर्ट पर फ्लाइट उड़ाने का ट्रायल किया जाएगा। इसके लिए सोमवार सुबह 11 बजे का समय तय किया गया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अधिकारियों के मुताबिक, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की फ्लाइट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। लेकिन इसके पहले फ्लाइट को 2 घंटे के करीब एयरपोर्ट के आसपास के एरिया में ही उड़ाया जाएगा। इस प्रक्रिया से डाटा जमा किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, 15 दिसंबर तक ट्रायल के लिए उड़ानें भरी जाएंगी। आपको बता दें कि इस ट्रायल रन के दौरान कोई यात्री सवार नहीं होगा।

Advertisment

कब से शुरू होगा सफर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 26 नवंबर 2021 को नोएडा एयरपोर्ट के काम का शिलान्यास किया गया। जानकारी के मुताबिक, अप्रैल 2025 से इस एयरपोर्ट से बिजनेस फ्लाइट्स शुरू कर दी जाएंगी। यह भी बताया जा रहा है कि पहले दिन में टोटल 30 फ्लाइट होंगी। जिसमें 25 घरेलू, तीन इंटरनेशनल और दो कार्गो फ्लाइट भी शामिल होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एयरपोर्ट से 17 अप्रैल 2025 को पहली फ्लाइट निकलेगी, जो सिंगापुर और फिर दुबई के लिए अपना सफर शुरू करेगी। अब तक नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण का बहुत सा काम पूरा हो चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ