Noida Airport to Haryana Roadways Bus: उत्तर प्रदेश में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके विकास के लिए यीडा कई आवासीय योजनाएं लेकर आ रहा है। जिससे जल्द से जल्द इस क्षेत्र में लोगों को बसाया जा सके। एयरपोर्ट तक पहुंच आसान बनाने के लिए कई एक्सप्रेसवे का निर्माण भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने कनेक्टिविटी के लिए हरियाणा के राज्य परिवहन विभाग के साथ एक समझौता किया है। जिसके बाद राज्य में 9 शहरों के लोग सीधे एयरपोर्ट तक पहुंच सकेंगे।
बिना रुकावट होगा सफर
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने कनेक्टिविटी के लिए हरियाणा के राज्य परिवहन विभाग के साथ रोडवेस बसों को लेकर समझौता किया है, जिससे रीजनल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इसके शुरू होने से नोएडा एयरपोर्ट तक बिना किसी रुकावट के पहुंचा जा सकेगा। इस समझौते पर राज्य परिवहन विभाग (हरियाणा रोडवेज) के एडिशनल डायरेक्टर का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने कहा कि यह सहयोग हवाई और सड़क परिवहन को जोड़ने का काम करेगा, जिससे यात्रियों को एक सहज यात्रा का अनुभव मिलेगा।
ये भी पढ़ें: UP Budget 2025: प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट, करोड़ों की हुईं घोषणाएं
पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर हो रहा काम
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के CEO क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा कि NIA एक मेजर रीजनल सेंटर के तौर पर विकसित हो रहा है। जिसको देखते हुए बिना रुकावट कनेक्टिविटी को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके अलावा, निजी वाहनों के लिए सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए भी काम किया जा रहा है। जिसमें और भी ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट लाने पर काम किया जा रहा है।
किन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी?
हरियाणा और नोएडा इंटरनेशन एयरपोर्ट के बीच बसों के संचालन से सीधा 9 शहरों को फायदा मिलेगा। जिसमें पलवल, फरीदाबाद, गुड़गांव, कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़, हिसार, नारनौल, पानीपत और अंबाला का नाम शामिल है। इन शहरों को से एयरपोर्ट तक सीधी और कुशल पहुंच मिल पाएगी।
ये भी पढ़ें: क्या आगरा मेट्रो में की गई हल्दी सेरेमनी? इंफ्लुएंसर के वीडियो पर UPMRC को देना पड़ा जवाब
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
5 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
8 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
14 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
14 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
16 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
19 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
19 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
19 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines