Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग में एक साथ 10 विमान बोर्डिंग कर सकेंगे। टर्मिनल बिल्डिंग का काम 90 फीसद पूरा कर लिया गया है। इसी साल 15 सितंबर से यहां उड़ान शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। एयरपोर्ट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। नोएडा एयरपोर्ट उत्तर भारत के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में से एक है।
रनवे का काम पहले हो चुका है पूरा
एयरपोर्ट के रनवे का काम लगभगत पूरा किया जा चुका है। अंतिम चरण में तकनीकी तैयारियां की जा रही हैं। नोएडा एयरपोर्ट को एशिया के सबसे बड़े और अत्याधुनिक एयरपोर्ट्स में गिना जा रहा है। यह अब लगभग उड़ानों के संचालन के लिए तैयार है।
पहले चरण में घरेलू और कार्गो सेवाएं
पहले चरण में घरेलू उड़ान और कार्गो संचालन शुरू करने की योजना है। इससे पहले परीक्षण उड़ाने, एयर ट्रैफिक नियंत्रण, सुरक्षा मानकों की जांच और टर्मिनल सुविधाओं की फाइनल टेस्टिंग की जा रही है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद आगे की योजना तैयार की जाएगी।
नवंबर से इंटरनेशनल उड़ान
उम्मीद के मुताबिक यहां से नवंबर के महीने इंटरनेशनल उड़ानों के संचलान होगा। एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। शुरुआती चरण में यूरोप, खाड़ी और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के लिए कनेक्टिविटी शुरू होगी। आने वाले समय में इसका और विस्तार होगा।
रोजगार और कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा
नोएडा एयरपोर्ट की शुरुआत से न केवल उत्तर भारत के यात्रियों को वैकल्पिक अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल मिलेगा बल्कि हजारों रोजगार के अवसर बनेंगे। बेहतर कनेक्टिविटी और उद्योगों के विकास को भी गति मिलेगी। इस दिशा में यमुना प्राधिकरण तेजी से काम कर रहा है।
1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता से होगी शुरुआत
प्रारंभिक चरण में नोएडा एयरपोर्ट की वार्षिक क्षमता 1.20 करोड़ यात्रियों की होगी। जैसे ही परियोजना का दूसरा चरण पूरा होगा, यह क्षमता 3 करोड़ यात्रियों प्रति वर्ष तक पहुंच जाएगी। भविष्य में बढ़ती मांग को देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अभी से शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: यमुना प्राधिकरण के बदलते फैसलों से निंबस बिल्डर को मिला 5 साल का शून्य काल लाभ
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
2 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
4 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
6 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
8 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
10 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
10 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
11 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines