Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 3 टेंमपरेरी एरो ब्रिज बनकर तैयार किए गए है. यहां पर 10 परमानेंट एरो ब्रिज पहले से मौजूद है. ऐसे में एक साथ अब 10 के बजाय 13 विमान उड़ान भर सकेंगे. जरूरत पड़ने पर 3 टेंमपरेरी एरो ब्रिज का यूज किया जाएगा. 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी इस आधुनिक एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन से पहले एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं से जुड़ी सभी अहम व्यवस्थाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं.
3 अस्थायी एरो ब्रिज भी तैयार
आवश्यकता अनुसार उपयोग के लिए 3 अस्थायी एरो ब्रिज भी रखे गए हैं. इन्हें किसी भी एप्रन क्षेत्र में विमान से जोड़कर यात्रियों की बोर्डिंग कराई जा सकेगी. यात्रियों की संख्या और विमान की उपलब्धता के अनुसार इनका उपयोग किया जाएगा. साथ ही तीन बस गेट भी बनाए गए हैं जो भीड़ के समय यात्रियों की सुविधा के लिए काम में लाए जाएंगे.
कार्गो संचालन के लिए पुख्ता इंतजाम
नोएडा एयरपोर्ट को कार्गो हब के रूप में विकसित किया जा रहा है. टर्मिनल बिल्डिंग के सामने दो विशेष कार्गो स्टैंड बनाए गए हैं, जहां मल्टी मॉडल कार्गो हब से लाए गए उत्पादों को विमानों में लोड और अनलोड किया जा सकेगा. 30 एकड़ में बने इस कार्गो हब में क्रेन सिस्टम की मदद से सामान की लोडिंग-अनलोडिंग होगी. इसके अलावा सिंगल विंडो एयरपोर्ट कार्गो कम्युनिटी सिस्टम लागू किया जाएगा.
13 सुरक्षा लेन होंगी सक्रिय
नोएडा एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है. टर्मिनल बिल्डिंग में प्रवेश से पहले यात्रियों के हैंड बैगेज और केबिन बैगेज की जांच के लिए अत्याधुनिक एटीआरएस मशीनें लगाई गई हैं. यह मशीनें कम समय में अधिक सटीकता से सुरक्षा जांच करने में सक्षम है. सुरक्षा के लिए 13 सुरक्षा जांच लेन चालू रहेंगी, जिससे समय की बचत होगी और यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा. कोई भी यात्री हथियार, विस्फोटक, चाकू, ज्वलनशील पदार्थ या कोई अन्य प्रतिबंधित वस्तु लेकर विमान में नहीं चढ़ सकेगा.
ये भी पढ़ें: UP International Trade Show में दिखा ट्रंप टैरिफ का असर, अमेरिकी खरीदारों के हाथ रह गए खाली
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
2 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
3 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
4 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
5 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines