Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट सुरक्षा के लिहाज से देश के सबसे अत्याधुनिक हवाई अड्डों में गिना जाएगा। इसकी निगरानी के लिए हाई-रिजॉल्यूशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सीसीटीवी कैमरों लगाए गए है। यह कैमरे पूरे परिसर को 24 घंटे लगातार मॉनिटर करेंगे। एयरपोर्ट परिसर को तीन हिस्सों लैंडसाइड, टर्मिनल और एयरसाइड में बांटा गया है। हर क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से खास तैयारियां की गई हैं।
सुरक्षा का संचालन के लिए कमांड कंट्रोल सेंटर
हवाई अड्डे के अंदर एक एकीकृत सुरक्षा संचालन केंद्र स्थापित किया गया है। यहां से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। यह यूनिफाइड सेंटर सभी सुरक्षा प्रणालियों को जोड़कर रीयल टाइम में डेटा और अलर्ट भेजेगा। किसी भी आपात स्थिति या अनाधिकृत गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षा बलों तक पहुंचेगी।
एआई से लैस कैमरे खुद अलर्ट देंगे
टर्मिनल और एयरसाइड क्षेत्र में लगाए गए एआई आधारित कैमरे संदिग्ध गतिविधियों की स्वतः पहचान कर लेंगे। इनमें ऑटोमेटिक फेस डिटेक्शन, मूवमेंट ट्रैकिंग और अलर्ट जेनरेशन जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं। खतरा महसूस होते ही कंट्रोल रूम में अलार्म बजेगा।
350 से अधिक कैमरे
एयरपोर्ट के बाहरी हिस्से में 350 से अधिक हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। इसके अलावा दीवारों के ऊपर इलेक्ट्रिक फेंसिंग की गई है, जिनमें 24 घंटे बिजली का करंट रहेगा जिससे कि कोई घुसपैठ न हो सके।
सुरक्षा बल तैनात
यात्रियों की जांच के लिए मेटल डिटेक्टर, फुल-बॉडी स्कैनर और इनलाइन बैगेज स्कैनिंग जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं शुरू की जा रही है। साथ ही स्वचालित ट्रे रिट्रीवल सिस्टम जैसी तकनीके भी हवाई अड्डे पर लागू होंगी। एक अलग इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम भी तैयार की गई है, जो किसी भी खतरे की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेगी।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेंगे विशेष आश्रम, धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं को मिलेगा लाभ
संबंधित खबरें
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
8 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
15 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
15 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
18 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
19 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
22 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines