Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. नवंबर के अंत तक होने वाले उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की संभावना के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है. सोमवार को गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए.
एयरपोर्ट पर अस्थायी चैकी और 12 पुलिसकर्मी तैनात
एयरपोर्ट पर सुरक्षा को चाक-चैबंद रखने के लिए अस्थायी पुलिस चैकी स्थापित की गई है. थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में तीन उप निरीक्षक समेत कुल 12 पुलिसकर्मी 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे. उद्घाटन समारोह के दौरान भीड़ प्रबंधन और वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए फोर्स की तैनाती जोनवार की जाएगी.
पीएम से पहले सीएम करेंगे निरीक्षण
उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं एयरपोर्ट पहुंचकर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर सकते हैं. सीएम के संभावित दौरे को लेकर भी बैठक में विशेष चर्चा हुई. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा और प्रोटोकॉल की सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं.
4000 कर्मियों का हुआ वेरिफिकेशन
एयरपोर्ट निर्माण में कार्यरत करीब 5,500 कर्मचारियों में से 4,000 से अधिक का पुलिस सत्यापन पूरा कर लिया गया है. बाकी कर्मचारियों की जांच प्रक्रिया जारी है. एयरपोर्ट शुरू होने के बाद भी कर्मचारियों की रैंडम चेकिंग की जाएगी, ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो.
दोनों मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे लिंक और जेवर-किशोरपुर रोड दोनों मार्गों पर सुरक्षा बल तैनात रहेंगे. बैठक में इन मार्गों पर चेकप्वाइंट्स, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन के लिए तैनाती प्वाइंट तय किए गए. एयरपोर्ट परिसर को जोन और सेक्टर में विभाजित कर सुरक्षा बलों की जिम्मेदारी तय की गई है.
सीआईएसएफ की बटालियन संभालेगी एयरपोर्ट की सुरक्षा
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन और संचालन के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की एक बटालियन करीब 700 जवानों को तैनात किया जाएगा. फिलहाल 120 जवानों की प्राथमिक तैनाती की जा चुकी है, जो उद्घाटन के बाद स्थायी सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे.
एजेंसियों को दिए गए निर्देश
यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह और प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई है. सभी एजेंसियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे ADM पर बड़ी कार्रवाई, राजस्व परिषद से किया गया अटैच
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
11 mins agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
5 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
5 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
6 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
8 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
9 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
9 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
9 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines