Greater Noida News: नोएडा फेज-2 स्थित पराग डेरी का प्लांट अब यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में ट्रांसफर किया जाएगा. यह प्लांट नोएडा एयरपोर्ट के पास होगा. उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है. यीडा सेक्टर-32 में पराग डेरी को दस एकड़ भूमि आवंटित कर दी है. प्रस्तावित प्लांट प्रतिदिन चार लाख लीटर दूध सप्लाई की क्षमता वाला होगा, जो यीडा क्षेत्र में पराग डेरी की पहली इकाई होगी.
राफे कंपनी को बेची गई जमीन
नोएडा फेज-2 स्थित वर्तमान प्लांट की जमीन को राफे एमफाइबर कंपनी ने 101 करोड़ रुपये में अधिग्रहित किया है. इस भूमि अधिग्रहण को प्रदेश सरकार की कैबिनेट द्वारा स्वीकृति मिल चुकी है. साथ ही नोएडा प्राधिकरण को यह जमीन राफे एमफाइबर को बिना किसी शुल्क के ट्रांसफर करनी होगी.
सीएम ने किया था उद्घाटन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अगस्त में राफे एमफाइबर की परियोजना का उद्घाटन किया गया था. इसके बाद राज्य सरकार ने इस उभरती हुई औद्योगिक इकाई के विस्तार के लिए पराग डेरी की मौजूदा भूमि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया. पराग डेरी के नए प्लांट का निर्माण आगामी दो वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा. मौजूदा प्लांट से मशीनरी को नए स्थान पर शिफ्ट करने की जिम्मेदारी भी पराग डेरी ही उठाएगी.
दूध उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा
यीडा क्षेत्र में दूध उत्पादों की मांग को देखते हुए यह प्लांट न केवल उत्पादन बढ़ाएगा बल्कि क्षेत्र में पराग उत्पादों की आपूर्ति भी सुनिश्चित करेगा. इससे पहले यीडा प्राधिकरण ने मदर डेरी को विभिन्न सेक्टरों में 100-100 वर्गमीटर के भूखंड भी आवंटित किए थे. अब पराग डेरी के आने से दूध उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा.
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में उपचार के दौरान युवक की हालत बिगड़ने से मौत, परिजनों ने लगाया ये आरोप
संबंधित खबरें
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
1 hr agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
13 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
14 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
15 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
16 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
19 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
20 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
21 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines