गुड न्यूज: नोएडा एयरपोर्ट के पास मिलेगा सपनों का घर, 11 अप्रैल को खुलेगी 276 लोगों की किस्मत
Author: Md Junaid Akhtar
2025-05-27 20:51:14
Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास यमुना अथॉरिटी की आवासीय प्लॉट का फैसला 11 अप्रैल को किया जाएगा। यीडा ने 21 जून को समाप्त हुई भूखंड योजना में मिले आवेदकों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लॉटरी से पहले ही आवेदकों की सूची अथॉरिटी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। आने वाली 11 अप्रैल को फिर योजना की लॉटरी निकाली जाएगी।
किसानों को भी मिलेंगे प्लॉट
यमुना अथॉरिटी सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली भूखंड योजना 21 अप्रैल को निकाली थी। योजना में सेक्टर 18 में दो सौ वर्गमीटर के 276 वर्गमीटर के भूखंड शामिल हैं। इसमें सामान्य वर्ग के लिए भूखंडों की संख्या 214, किसान कोटे के लिए 48 व क्रियाशील उद्योग के लिए 14 भूखंड आरक्षित हैं। अथॉरिटी ने इस बार आवासीय श्रेणी के लिए आवंटन दरों में काफी अधिक बढ़ोतरी करते हुए 35 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर की थी। इस वजह से योजना में आवेदनों की संख्या कम होने की आशंका थी।
अन्य आवेदकों की की राशि की जाएगी वापस
योजना से अथॉरिटी को 10 प्रतिशत पंजीकरण राशि के रूप में 34 अरब 8 करोड़ 90 लाख 90 हजार 600 रुपये में मिल चुके हैं। इसमें आवेदन पत्रों की बिक्री से ही अथॉरिटी को 3 करोड़ 71 लाख 70 हजार 600 रुपये मिले हैं। सफल आवेदकों को छोड़कर अन्य आवेदकों की रजिस्ट्रेशन राशि लाटरी के बाद वापस कर दी जाएगी।
तय तिथी पर निकलेगी लॉटरी
यमुना अथॉरिटी सीईओ डा. अरुणवीर सिंह का कहना है कि लॉटरी तय तिथि पर निकाली जाएगी। इससे पहले आवेदकों की अंतिम सूची वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इसके बाद 11 अप्रैल को लॉटरी खोली जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद अन्य आवेदकों की रजिस्ट्रेशन फीस लौटा दी जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines