Greater Noida News: जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की अधिग्रहित जमीन पर अवैध निर्माण करने के मामले में 90 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. यह कार्रवाई क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर की गई. बताया जा रहा है कि कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद संबंधित लोग एयरपोर्ट की जमीन पर निर्माण कार्य करते रहे.
कई गांवों में जारी था निर्माण
अवैध निर्माण नगला हुकुम सिंह, रन्हेरा, क्रैवा और करौली बांगर सहित आसपास के कई गांवों में किया जा रहा था. ये गांव एयरपोर्ट के फेज-2 के दायरे में आते हैं, जहां सरकार ने पहले ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली है. इसके बावजूद कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा जमाकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया था.
बार-बार चेतावनी के बाद भी नहीं रुका निर्माण
जिला प्रशासन की ओर से इन गांवों के लोगों को बार-बार चेतावनी और नोटिस दिए गए थे कि अधिग्रहित भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य सख्त रूप से प्रतिबंधित है. इसके बावजूद निर्माण जारी रहने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर अब पुलिस ने 90 लोगों पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा और नुकसान पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है.
सरकारी संपत्ति को नुकसान
प्रशासन का कहना है कि अधिग्रहित भूमि पर इस तरह के अवैध निर्माण से शासन की छवि धूमिल हो रही है और राजकीय संपत्ति को क्षति पहुंच रही है. अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ आगे कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
एयरपोर्ट परियोजना के फेज-2 में भूमि अधिग्रहण पूरा
बता दें कि जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. एयरपोर्ट के फेज-2 के लिए आसपास के कई गांवों की भूमि अधिग्रहित की गई है. अधिग्रहण के बाद प्रशासन ने यह स्पष्ट आदेश दिया था कि इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निजी निर्माण या कब्जा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. इसके बावजूद कुछ लोगों ने नियमों की अनदेखी करते हुए निर्माण शुरू कर दिया था.
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: बर्थडे पार्टी में हुए हमले में युवक की मौत, विधायक ने सीएम से कराई पीड़ित की बात
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
8 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
11 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
11 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
12 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
14 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
16 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
17 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
18 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
19 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines