Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास यमुना प्राधिकरण (यीडा) एक बार फिर से आवासीय भूखंड योजना लाने की तैयारी में जुट गया है। इस बार योजना की विशेष बात यह होगी कि इसमें 200 वर्गमीटर से छोटे भूखंड भी शामिल किए जाएंगे, जिससे मध्यम वर्ग के अधिक लोगों को अपना आशियाना बनाने का मौका मिल सकेगा। लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है।
पहली बार 15सी में लांच होगी स्कीम
प्राधिकरण की ओर से इस योजना के तहत पहली बार सेक्टर 15सी को आम जनता के लिए खोला जाएगा। अभी तक इस सेक्टर में किसी भी प्रकार की आवासीय योजना लांच नहीं की गई थी। योजना को लेकर प्राधिकरण का नियोजन विभाग भूखंडों के आकार और संख्या पर मंथन कर रहा है।
नवरात्र में हो सकती है लॉन्चिंग
योजना को नवरात्र के शुभ अवसर पर लांच किए जाने की संभावना है। इसमें 120 वर्गमीटर से लेकर 300 वर्गमीटर तक के भूखंड शामिल किए जा सकते है। छोटे भूखंडों की संख्या अधिक रखने से अधिक आवेदक फार्म भरेंगे।
एयरपोर्ट के करीब मकान का सपना होगा साकार
यह योजना उन लोगों के लिए खास है जो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास घर बनाने का सपना देख रहे है। एयरपोर्ट के शुरू होने की तारीख भी नजदीक है। ऐसे में इस स्कीम में लोगों की रूचि होगी।
276 भूखंड के लिए मिले थे 54 हजार आवेदन
नोएडा एयरपोर्ट के आस-पास अपने घर का आशियाना बनाने का सपना देखने वाले लोगों की संख्या लाखों में है। बीते दिनों प्राधिकरण की तरफ से 276 भूखंड की योजना लाई गई थी। इसमें 54 हजार लोगों ने आवेदन फार्म भरा था। प्राधिकरण को महज फार्म से ही लगभग 3.5 करोड़ रुपये की आय हुई थी।
ये भी पढ़ें: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगेंगी अत्याधुनिक एटीआरएस मशीन, हैंड बैगेज की होगी सटीक जांच
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
5 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
13 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines