Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी में नोएडा एयरपोर्ट के पास 276 भूखंड योजना का ड्रा अब से कुछ देर बाद शुक्रवार सुबह होगा। यमुना प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-18 में आवासीय भूखंडों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब शुक्रवार को ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा। इस योजना के तहत 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल के कुल 276 भूखंड आवंटित किए जाने हैं। इसके लिए प्राधिकरण को 54,289 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस लिहाज से एक भूखंड के लिए लगभग 2000 दावेदारों के बीच मुकाबला होगा। एयरपोर्ट के पास अपने घर का सपना देखने वाले लोगों के भाग्य का फैसला होने वाला है।
लाइव प्रसारण की है व्यवस्था
योजना की पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से यमुना प्राधिकरण ने ड्रॉ प्रक्रिया का लाइव प्रसारण करने की व्यवस्था की है। आवंटन प्रक्रिया को यमुना अथॉरिटी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सीधा प्रसारित किया जाएगा, ताकि इच्छुक आवेदक घर बैठे इसे देख सकें। सुबह 10 बजे से ड्रा प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
21 अप्रैल से 21 मई तक हुआ आवेदन
यह योजना 21 अप्रैल से 21 मई 2025 तक आवेदन के लिए खुली थी। भूखंड सेक्टर-18 के पॉकेट-9बी में स्थित हैं, जो भविष्य में बेहतर कनेक्टिविटी और विकसित इंफ्रास्ट्रक्चर की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। इसी कारण से इतने अधिक लोगों ने इस योजना में रुचि दिखाई है।
आकर्षण का केंद्र बना यमुना सिटी
भविष्य में बेहतर निवेश अवसरों और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास क्षेत्र के बढ़ते महत्व के कारण यह क्षेत्र निवेशकों और आम लोगों दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आवंटन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राधिकरण द्वारा सफल आवेदकों को नियमानुसार सूचना भेजी जाएगी।
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
1 hr agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
1 hr agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
3 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
4 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
5 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
7 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
8 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
10 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
19 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines