Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) से उत्तराखंड और हरियाणा की लग्जरी कनेक्टिविटी होगी। हवाई सेवाओं के संचालन से पहले ही एयरपोर्ट तक यात्रियों को बेहतर, सुविधाजनक और सुगम कनेक्टिविटी के लिए प्रयास किया गया है। लग्जरी बस सुविधा शुरू होने से लोग आसानी से एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। एयरपोर्ट के अलावा रास्ते में भी पड़ने वाले मुख्य स्थानों तक सफल करने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।
धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक सीधी सुविधा
एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश और मसूरी जैसे प्रमुख स्थलों तक देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को एसी और लग्जरी बसों के माध्यम से सीधा परिवहन मिलेगा। यह कदम पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ घरेलू यात्रियों को भी राहत देगा।
हरियाणा के लिए भी बनी योजना
हरियाणा रोडवेज के साथ एमओयू हो चुका है। इसके अंतर्गत गुरुग्राम, फरीदाबाद, चंडीगढ़ और अन्य प्रमुख स्थानों से नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक लग्जरी बस सेवा चलाई जाएगी। यात्रियों को सीधे और आरामदायक सफर की सुविधा मिलने से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की कनेक्टिविटी को भी बल मिलेगा।
पश्चिमी यूपी से सीधे जुड़ेगा एयरपोर्ट
आगरा, मेरठ और गाजियाबाद जैसे बड़े शहरों से भी एयरपोर्ट के लिए एसी बसों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे एयरपोर्ट पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए एक मजबूत ट्रांजिट हब के रूप में उभरेगा। इसके अलावा नोएडा प्राधिकरण की ओर से सिटी बसों की विशेष योजना तैयार की गई है। ये बसें नोएडा के विभिन्न सेक्टरों से एक्सप्रेसवे होते हुए ग्रेटर नोएडा, दनकौर, गौड़ यमुना सिटी, यमुना सिटी और रबूपुरा के रास्ते जेवर एयरपोर्ट तक चलेंगी।
ऑनलाइन टैक्सी सेवा रहेगी उपलब्ध
एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उबर और रैपिडो जैसी प्रमुख राइड सर्विस कंपनियों के साथ भी एमओयू किया है। इसके तहत यात्रियों को एयरपोर्ट परिसर से ही ऑनलाइन टैक्सी और बाइक टैक्सी सेवा का विकल्प मिलेगा।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा के मेडिकल डिवाइस पार्क में होगा 1219 करोड़ का निवेश, 89 कंपनियों को जमीन आवंटित
संबंधित खबरें
रेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
23 mins agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
16 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
17 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
19 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
21 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines