Greater Noida News: दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट तक सफर को सुगम बनाया जाएगा। पुश्ता रोड पर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड को लेकर नोएडा प्राधिकरण ने जरूरी जानकारी लोक निर्माण विभाग को सौंप दी है। यह जानकारी आगे सिंचाई विभाग को भेजी जाएगी जो अपनी रिपोर्ट शासन को देगा। शासन स्तर से यह रिपोर्ट सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को भेजी जाएगी, जिससे इस परियोजना को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कराया जा सके।
23 किलोमीटर लंबी होगी एलिवेटेड सड़क
प्रस्तावित एलिवेटेड रोड करीब 23 किलोमीटर लंबी होगी। यह ओखला बैराज से शुरू होकर हिंडन नदी, यमुना के किनारे-किनारे चलते हुए यमुना एक्सप्रेसवे तक पहुंचेगी। दोनों को जोड़ने के लिए यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा के सेक्टर 150 के पास इंटरचेंज बनेगा। इसके बन जाने से दिल्ली से नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर) के लिए सीधा संपर्क मार्ग उपलब्ध होगा। एलिवेटेड बनने से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।
सिंचाई विभाग की एनओसी का इंतजार
नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय कुमार खत्री ने बताया कि एलिवेटेड रोड से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां विभागों को भेजी जा रही है। अब केवल सिंचाई विभाग की एनओसी का इंतजार है। मिलते ही इसे राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जाएगा। इसके बाद इसका निर्माण कार्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के माध्यम से शुरू किया जा सकेगा।
यूपीडा की जगह अब एनएचएआई करेगा निर्माण
पहले इस परियोजना का निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) को सौंपने की योजना थी। लेकिन अब रणनीति बदली गई है। इसे केवल एलिवेटेड रोड के रूप में विकसित करने की योजना है। जमीन स्तर पर आठ लेन की योजना को हटाते हुए इसे छह लेन की एलिवेटेड रोड के रूप में अंतिम रूप दिया गया है।
तीनों प्राधिकरण मिलकर वहन करेंगे लागत
इस परियोजना के निर्माण में आने वाली लागत को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण संयुक्त रूप से वहन करेंगे। नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही इस पर काम शुरू हो सकता है।
आसान होगा एयरपोर्ट पहुंचना
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर लोकेश एम ने बताया कि पुश्ता एलिवेटेड रोड भविष्य की ट्रैफिक जरूरतों को देखते हुए बेहद महत्वपूर्ण लिंक रोड होगी। इससे हवाई अड्डे तक पहुंचना सरल होगा।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस एस्पायर सोसायटी में लिफ्ट हुई फ्री फॉल, 3 निवासी दो फ्लोर के बीच में फंसे
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
7 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
9 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
10 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
13 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
13 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
15 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
15 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
17 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
19 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines