नोएडा एयरपोर्ट से होगा हिरणों का रेस्क्यू, DFO करेंगे डियर पार्क का इंटरनल स्ट्रक्चर तैयार

Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास हिरणों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए हिरणों का रेस्क्यू कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इन हिरणों को नोएडा के सेक्टर-91 में बन रहे बायोडायवर्सिटी पार्क में रखा जाएगा।

Noida Airport Deer rescued

Noida Airport Deer rescued

विज्ञापन

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट के पास हिरणों का रेस्क्यू किया जाएगा। इन हिरणों को नोएडा के सेक्टर-91 में बन रहे बायोडायवर्सिटी पार्क में रखा जाएगा। इस पार्क को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नोएडा अथॉरिटी पार्क के इंटरनल स्ट्रक्चर को तैयार करने के लिए रिटायर्ड डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर (DFO) को सलाहकार के तौर पर चयन करेगा। पार्क में डियर और इसे सनसेट नाइट सफारी के रूप में बनाया जाना है।

DFO के चयन के बाद टेंडर होगा जारी

विज्ञापन

नोएडा अथॉरिटी सीईओ लोकेश एम ने बताया कि यहां लाइटों इस तरह से लगाया जाएगा ताकि यहां रखे जाने वाले हिरणों को परेशानी न हो। लोग आए और उनके बारे में जाने। इसलिए हिरण के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि डीपीआर रिटायर्ड DFO की गाइडेंस में तैयार की जाएगी। क्योंकि अधिकारियों के इस बारे में अनुभव होता है। इसके बाद टेंडर जारी कर निर्माण कराया जाएगा।

धनौरी वेटलैंड के पास भी रेस्क्यू सेंटर

सीईओ ने बताया कि यहां एयरपोर्ट से रेस्क्यू किए जाने वाले हिरण को भी रखा जाएगा। हालांकि उनके लिए धनौरी वेटलैंड के पास से रेस्क्यू सेंटर भी बनाया जा रहा है। वहां से कुछ हिरण को यहां भी लाया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के अन्य चिड़ियाघरों से भी हिरण को यहां लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि यहां हिरणों की कई तरह की नस्ल देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

पार्क में दिखेंगे 10 प्रजातियों के 132 हिरण

सीईओ लोकेश एम ने बताया कि करीब 30 एकड़ में मिनी जू की तर्ज पर इस डियर पार्क को बनाने में करीब 40 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह जिले की पहली सनसेट सफरी होगी। इसमें रात करीब 10 बजे तक लोग स्पेक्ट्रम लाइट की रोशनी में हिरण व जलीय पक्षियों को देख सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि स्पेक्ट्रम लाइट में वहां पर मौजूद जानवरों को अंधेरा ही लगेगा। वहीं जो लोग सनसेट सफरी में पहुंचेंगे उनको स्पष्ट दिखाई देगा। इसमें 10 प्रजातियों के 132 हिरण लाए जाएंगे।

विज्ञापन

10 प्रजातियों के हिरण होंगे शामिल
नोएडा में 10 प्रजातियों के हिरण को लाया जाएगा। इसमें तीन प्रजाति अफ्रीका से एक्सपोर्ट की जाएंगी। इसके अलावा कानपुर, हैदराबाद और लखनऊ के चिड़ियाघर से यहां हिरण लाए जाएंगे। नोएडा प्राधिकरण ने बताया कि नोएडा, गाजियाबाद और आसपास में ऐसा डियर पार्क नहीं है। इसलिए यहां डियर पार्क बनाया जा रहा है। इसके लिए प्राणी विशेषज्ञों से बातचीत भी की गई है। ताकि विदेश से लाए जाने वाले हिरण के लिए यहां का पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ