Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के उद्घाटन की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे यात्री सुविधाओं को लेकर तैयारियां भी तेज हो गई हैं. अब हवाई यात्रियों को उनके मंजिल तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश रोडवेज की 40 बसें नोएडा एयरपोर्ट से संचालित की जाएंगी. ये बसें नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मथुरा, आगरा और फिरोजाबाद जैसे शहरों को एयरपोर्ट से जोड़ेंगी. यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए एसी और आरामदायक बसों का संचालन भी जल्द शुरू किया जाएगा.
पहले चरण में 40 सीएनजी बसें
पहले चरण में सीएनजी चालित 40 बसें जेवर स्थित एयरपोर्ट से संचालित की जाएंगी. यह सभी बसें पर्यावरण के अनुकूल (ईको फ्रेंडली) होंगी, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी. यात्रियों को शुद्ध व स्वच्छ यात्रा का अनुभव भी मिलेगा. यूपीएसआरटीसी के रीजनल मैनेजर एमके सिंह ने बताया कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा के कासना, आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद से चलने वाली रोडवेज बसों को अब एयरपोर्ट रूट से जोड़ा जा रहा है.
देशभर के 10 प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उद्घाटन के बाद कुछ ही दिनों में देश के 10 प्रमुख शहरों के लिए फ्लाइट सेवाएं शुरू की जाएंगी. ऐसे में हवाई अड्डे पर आने-जाने वाले यात्रियों को दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जोड़ने के लिए ये रोडवेज बसें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.
मल्टी-स्टेट ट्रांसपोर्ट साझेदारी
अब तक दिल्ली की डीटीसी, हरियाणा रोडवेज और उत्तराखंड परिवहन निगम से बस संचालन के लिए करार हो चुका है. यूपी रोडवेज के साथ करार भी अंतिम चरण में है. इसके साथ ही भविष्य में निजी शटल और पर्यटक बसों का संचालन भी एयरपोर्ट से प्रस्तावित है.
आरामदायक एसी बसें भी जल्द होंगी उपलब्ध
परंपरागत बसों के साथ-साथ यूपीएसआरटीसी द्वारा एसी और वोल्वो जैसी आरामदायक बसें भी चलाने की योजना है. इसका प्रारूप तैयार किया जा रहा है ताकि एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों को बेहतर विकल्प मिल सके.
ये भी पढ़ें: Noida News: घर के सपने को मिलेगी नई उड़ान, नोएडा प्राधिकरण ने लांच की प्लाॅट की स्कीम
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
2 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
5 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
6 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
16 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
19 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
20 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
22 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
22 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines