Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट सिर्फ उड़ानों का केंद्र नहीं होगा। यह हजारों युवाओं के भविष्य को भी पंख देने जा रहा है। खासकर उन अनाथ और वंचित युवाओं के लिए जो अब तक सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ गए थे। जेवर में तैयार हो रहा मल्टीमॉडल कार्गो हब ऐसे युवाओं के लिए उम्मीद की नई रोशनी बनकर उभर रहा है।
अनाथ युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
नोएडा एयरपोर्ट परिसर में 87 एकड़ में बन रहे अत्याधुनिक कार्गो हब का निर्माण एयर इंडिया एसएटीएस कर रही है। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक 18 वर्ष से अधिक उम्र के अनाथ युवाओं को पहले विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। फिर उन्हें वेयरहाउसिंग, लॉजिस्टिक्स और कार्गो संचालन से जुड़े क्षेत्रों में नौकरी प्रदान की जाएगी।
दिल्ली और हैदराबाद में होगी ट्रेनिंग
ट्रेनिंग के लिए दिल्ली और हैदराबाद में टर्मिनल ट्रेनिंग अकादमी मौजूद है। यहां युवाओं को थ्योरी के साथ-साथ लाइव साइट एक्सपोजर यानी वास्तविक कार्य स्थल का अनुभव दिया जाएगा। शुरुआत में युवाओं को कार्गो सुरक्षा, डॉक्युमेंटेशन, वेयरहाउस संचालन जैसे कार्यों की जिम्मेदारी दी जाएगी जो आगे चलकर उन्हें सुपरवाइजर या विशेषज्ञ पदों तक पहुंचा सकती है।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में जान देने वाले मां-बेटे का उत्तराखंड के काशीपुर में हुआ अंतिम संस्कार, हर कोई है स्तब्ध
पूर्व में भी कर चुकी है पहल
एयर इंडिया एसएटीएस इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर भी अनाथ युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध करा चुकी है। कंपनी इस सामाजिक जिम्मेदारी को अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक विस्तार देने जा रही है।
बनेगा एशिया का बड़ा लॉजिस्टिक्स गेटवे
कार्गो हब का ढांचागत निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। यहां 42 ट्रकों की पार्किंग और 27 भारी वाहनों के लिए डॉकिंग सुविधा विकसित की गई है। यह कार्गो टर्मिनल भारत के सबसे बड़े लॉजिस्टिक्स केंद्रों में से एक होगा और नोएडा को एशिया के प्रमुख लॉजिस्टिक्स गेटवे के रूप में स्थापित करेगा।
हजारों को मिलेगा रोजगार
ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि कार्गो हब का काम तेजी से प्रगति पर है। उड़ानें शुरू होने से पहले यह पूरी तरह तैयार हो जाएगा। अनुमान है कि यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा जिसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: यूपी रेरा ने बिल्डरों पर कसा शिकंजा, जानें किस नियम में हुआ बदलाव
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
4 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
7 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
12 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
12 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
15 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
17 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
18 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
18 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines