ग्रेटर नोएडा में जान देने वाले मां-बेटे का उत्तराखंड के काशीपुर में हुआ अंतिम संस्कार, हर कोई है स्तब्ध

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस सिटी सोसायटी में आत्महत्या करने वाले मां-बेटे का अंतिम संस्कार रविवार को उत्तराखंड के काशीपुर के गढ़ी नेगी गांव में हुआ। इस घटना के बाद से हर कोई स्तब्ध है। घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट परिजनों को सौंप दी है।

Mother Son Suicide

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस सिटी सोसायटी में आत्महत्या करने वाले मां-बेटे का अंतिम संस्कार रविवार को उत्तराखंड के काशीपुर के गढ़ी नेगी गांव में हुआ। इस घटना के बाद से हर कोई स्तब्ध है। घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट परिजनों को सौंप दी है। शहर की सोसायटी में रहने वाले लोगों के दिमाग में क्या चल रहा है इस समझ पाना दिन पर दिन मुश्किल होता जा रहा है।

जान देने से पहले पड़ोसी से मिली

जांच में पता चला है कि जान देने से महिला साक्षी ने पड़ोसी महिला से मुलाकात की थी। उनके घर की नौकरानी छुट्टी पर थी। उन्होंने पड़ोसी की नौकरानी से घर साफ कराने के लिए कहा था। उस दौरान पड़ोसी को बिल्कुल एहसास नहीं था कि चंद मिनट बाद ही साक्षी अपने बेटे दक्ष के साथ ऐसा कदम उठा लेंगी।

इस वजह से दी जान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस सिटी सोसायटी के ई टावर में दर्पण चावला रहते है। शनिवार सुबह 10 बजे के करीब उनकी पत्नी साक्षी ने बेटे दक्ष के साथ 13 मंजिल से कूद गई थी। हादसे में मां-बेटे दोनों की मौत हो गई। बेटा दक्ष मानसिक रूप से बीमार रहता था। बेटे की बीमारी के चलते मां परेशान रहती थी। कई जगह इलाज कराया लेकिन कोई सुधार नहीं हो पा रहा था। इस परेशानी से तंग आकर उन्होंने बेटे के साथ जान दे दी थी।

अकेलापन बन रहा जानलेवा

मनोचिकित्सक आनंद सिंह ने बताते है कि शहर की सोसायटी में रहने वाले लोगों को अकेलापन शिकार बना रहा है। छोटी छोटी बातों पर लोग खुद को अकेला महसूस करके जान दे रहे है। ऐसे में काउंसलिंग कराने से भी बात नहीं बन रही है। जरूरी है कि लोग खुद पर अकेलेपन को हावी न होने दें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ