Greater Noida News: यमुना प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में बनी इमारतों की मजबूती और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्राधिकरण अब स्ट्रक्चरल ऑडिट को अनिवार्य करने जा रहा है। विशेष रूप से नोएडा एयरपोर्ट के पास मौजूद इमारतों का आडिट किया जाएगा। शनिवार को आयोजित 86वीं बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इसके तहत अब IIT रुड़की या IIT दिल्ली जैसे तकनीकी संस्थानों से इमारतों का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराया जाएगा। बोर्ड ने निर्णय लिया है कि भविष्य में किसी भी बिल्डिंग को कंप्लीशन प्रमाण पत्र केवल स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद ही दिया जाएगा। यह कदम बिल्डिंग की क्वालिटी के लिए महत्वपूर्ण है।
बिल्डिंग बायलॉज में होगा बदलाव
यीडा ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सटे इलाकों में कलर कोडिंग जोन में आने वाली इमारतों के लिए बिल्डिंग बायलॉज में बदलाव की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसके लिए एक सलाहकार संस्था नियुक्त की जाएगी। इन जोन में इमारतों की ऊंचाई, ग्राउंड कवरेज (फ्लोर एरिया रेशियो) तय होगा।
क्या बोले सीईओ?
यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बिल्डिंग निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। स्ट्रक्चरल ऑडिट अनिवार्य होने से तकनीकी रूप से इमारतों की मजबूती जांची जा सकेगी। किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को रोका जा सकेगा।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में होगी पानी की बचत, जानें कहां बिछी 12 किलोमीटर लंबी ट्रीटेड वाॅटर की लाइन
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
9 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
14 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
15 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
17 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
19 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines