Uttar Pradesh News: एक अमेरिकी बेस्ड कंपनी ने नोएडा में अमेरिकी सिटी प्रोजेक्ट को डेवलप करने के लिए चार बिलियन डॉलर (336535468400 रुपये) का निवेश करने की बात कही है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के अनुसार कंपनी ने नोएडा ग्रीनफील्ड के पास अपना प्रोजेक्ट डेवलप करने के लिए 1200 एकड़ जमीन मांगी है। बता दें कि नोएडा का जेवर एयरपोर्ट यमुना एक्सप्रेस वे पर है। एक्सप्रेसवे 165 किलोमीटर ऐरिया कवर कर ग्रेटर नोएडा को आगरा से जोड़ता है। इसी ऐरिया को नोएडा ग्रीनफील्ड कहा जाता है। इस इलाके में अंतरराष्ट्रीय मानक शैक्षणिक संस्थानों के अलावा दूसरी सुविधाओं को डेवलप किया जा रहा है।
यीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण वीर सिंह ने कंपनी को लेकर कहा कि इस प्रोजेक्ट को सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी प्रदान कर दी गई है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे यमुना एक्सप्रेसवे के साथ सेक्टर-22E, 22D, 5 और 5A में 1200 एकड़ जमीन उपलब्ध करवाने के लिए काम शुरू करें।
यह भी पढ़ें:राजस्थान में YouTube देख कर दी मरीज की ECG; हेल्पर की करतूतों का वीडियो वायरल
अरुण वीर सिंह ने बताया कि कंपनी के अंधिकारियों ने उनसे मंगलवार को भेंट की थी। जहां सांस्कृतिक लोकाचार की सुविधा और प्रदर्शन कला वाले अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थान की स्थापना करने के लिए अपनी प्लानिंग पेश की है। कंपनी ने इस प्रोजेक्ट के लिए 1200 एकड़ जमीन की डिमांड की है। इस प्रोजेक्ट में अमेरिका की कुछ टॉप यूनिवर्सिटीज भी शामिल होंगी। इस अमेरिकी कंपनी का नाम कंसल्टेंसी फर्म ब्लू स्काई वैंटेज है। जो कई टॉप यूनिवर्सिटीज को लीड करती है। कंपनी ने सभी के साथ मिलकर प्रोजेक्ट प्लान किया है। जिसे वे सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दे चुके हैं।
6 साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट
यीडा के अनुसार इस मेगा प्रोजेक्ट को अगले 6 साल में पूरा किया जाना है। शैक्षणिक परियोजना के ऊपर कंपनी चार अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करना चाहती है। कंपनी ने नोएडा में प्रोजेक्ट की शुरुआत की इच्छा से पहले कई भारतीय शहरों का दौरा किया था। बाद में नोएडा में जमीन खरीदने की इच्छा कंपनी ने जताई। अब अमेरिकन सिटी को डेवलप करने के लिए यहां पर 1200 एकड़ की डिमांड की गई है। यीडा के अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी कंपनी ग्रुप हाउसिंग और एक यूनिवर्सिटी को स्थापित करने के लिए नोएडा के सेक्टर 22E और D में प्रत्येक में कम से कम 100-100 एकड़ जमीन मांग रही है।
यह भी पढ़ें:जोधपुर की ब्यूटी पार्लर की हत्या में चौंकाने वाले खुलासे, Shardhaa Murder से कितना अलग?
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines