Noida News: नोएडा शहर में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप 2) लागू हो चुका है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात अब भी बेपरवाह दिख रहे हैं. नोएडा के सेक्टर-121 में सड़क किनारे रोजाना जलता कूड़ा लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण बन गया है. पहले भी ऐसा मामला सामने आ चुका है. आज सुबह नोएडा का एक्यूआई 250 से अधिक पहुंच गया था.
हर शाम उठता है धुएं का गुबार
निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में हर शाम कूड़ा जलाया जाता है. प्लास्टिक और गीले कचरे के जलने से उठने वाला घना धुआं पूरे इलाके में फैल जाता है, जिससे लोगों का सांस लेना मुश्किल हो जाता है. राहगीरों को मुंह ढककर निकलना पड़ता है, जबकि बच्चों और बुजुर्गों में खांसी, आंखों में जलन और सांस संबंधी दिक्कतें बढ़ रही हैं.
शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
आसपास की सोसायटियों के निवासियों ने कई बार नोएडा प्राधिकरण और स्थानीय प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. लोगों का कहना है कि विभाग केवल कागजों पर ग्रेप-2 लागू कर रहा है, जमीनी स्तर पर इसका असर नजर नहीं आ रहा.
विशेषज्ञों की चेतावनी
पर्यावरण विशेषज्ञ विक्रांत तोंगड़ का कहना है कि इस तरह कूड़ा जलना नियमों का उल्लंघन है, इससे हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 के कणों की मात्रा कई गुना बढ़ जाती है. यह स्थिति सांस संबंधी रोगियों के लिए बेहद खतरनाक है और शहर की वायु गुणवत्ता को खराब कर रही है.
ये भी पढ़ें: FNG एक्सप्रेसवे की सफाई के लिए खर्च होंगे 23 करोड़, दो प्रयास हो चुके है फेल
संबंधित खबरें
'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
35 mins agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
54 mins agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
12 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
13 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
15 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
15 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
16 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
17 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines