Noida News: शहर में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को नियंत्रित करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने कमर कस ली है. प्राधिकरण की ओर से 14 विशेष टीमों को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया गया. इन टीमों ने सेक्टरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक 20 से अधिक स्थानों का निरीक्षण किया और लोगों को ग्रेप के नियमों व एनजीटी की गाइडलाइनों के पालन के लिए जागरूक किया.
एंटी स्मॉग गन से 120 किमी तक पानी का छिड़काव
प्राधिकरण द्वारा वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए बड़े पैमाने पर जल छिड़काव अभियान चलाया गया. 20 वाटर टैंकर और 10 ट्रक माउंटेड एंटी स्मॉग गन की मदद से शहर के विभिन्न हिस्सों में करीब 120 किलोमीटर क्षेत्र में पानी का छिड़काव कराया गया. यह कार्रवाई मुख्य सड़कों और निर्माण स्थलों पर की गई, ताकि धूलकणों को नियंत्रित किया जा सके.
340 किमी सड़क की सफाई मैकेनिकल स्वीपिंग से
जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों के जरिए 340 किलोमीटर मुख्य मार्गों पर सफाई अभियान चलाया गया. यह प्रक्रिया रात और सुबह के समय की गई, ताकि यातायात प्रभावित न हो और धूल उड़ने की संभावना कम हो.
पेड़-पौधों की धुलाई भी शुरू
उद्यान विभाग की ओर से प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से शहर के पेड़-पौधों की धुलाई का भी कार्य शुरू कर दिया गया है. इसके लिए 5 विशेष टैंकर लगाए गए हैं, जो विभिन्न सेक्टरों और हरित पट्टियों में वृक्षों पर जमी धूल को हटाने का काम कर रहे हैं.
निर्माण स्थलों पर 50 एंटी स्मॉग गन सक्रिय
शहर में चल रहे निर्माण स्थलों पर प्रदूषण की रोकथाम के लिए 50 एंटी स्मॉग गन मशीनों का संचालन किया जा रहा है. इन मशीनों की मदद से निर्माण क्षेत्र में उड़ने वाली धूल और कणों को नियंत्रित किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: पब्लिक के लिए जल्द खुलेगी नोएडा से एलजी चौक तक बन रही लिंक रोड, 16 किमी कम होगा सफर
संबंधित खबरें
कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
47 mins agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
3 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
11 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
11 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
19 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
20 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
21 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
23 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
23 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines