Noida News: 26 सेक्टरों के 6 लाख लोगों को मई से मिलेगा गंगाजल, यहां लिस्ट में चेक करें अपने सेक्टर का नाम
Edited By Amit Kasana

symbolic photo
Edited By Amit Kasana

symbolic photo
नोएडा: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रह रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। मई 2023 से यहां करीब 26 सेक्टरों में रहने वाले लोगों को गंगा जल मिलेगा। करीब छह लाख लोगों को इससे फायदा मिलेगा। उनके घर तक गंगा जल पहुंचेगा। इससे लोगों की पीने के पानी की समस्या हल होगी।
दरअसल, गंगाजल प्रोजेक्ट मई में पूरा होने का अनुमान है। इसका 90 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है। इससे करीब 37 क्यूसेक गंगाजल नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोगों के घर तक पहुंचेगा। उत्तर प्रदेश जल निगम ने 304 करोड़ रुपए से इस परियोजना का काम किया है।
जल निगम के अधिकारियों के मुताबिक प्राइमरी ट्रीटमेंट का काम सौ फीसदी तक पूरा हो गया है। बता दें इस परियोजना से सेक्टर-122, 128, 130, 131,133, 134, 135, 137, 143, 144, 145, 143बी,146, 147, 151 और 168 में जलापूर्ति की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: