Noida News: महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने जिले में 210 संवेदनशील हॉटस्पॉट चिन्हित किए हैं, जहां 370 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से कड़ी निगरानी की जाएगी. इन स्थानों में बाजार, मेट्रो स्टेशन, स्कूल-कॉलेज, अन्य भीड़भाड़ वाले इलाके शामिल हैं. यहां स्थानीय थाने, पुलिस के साथ-साथ महिला पुलिस टीमें भी सक्रिय रहेंगी.
रात में भी सुरक्षित रहेगा नोएडा
नोएडा को एक नाइटलाइफ सिटी के रूप में पहचान मिलने के साथ ही कामकाजी महिलाओं और छात्राओं की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. ऐसे में महिला सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस व प्रशासन लगातार सतर्क और सक्रिय है. पुलिस ने जानकारी दी कि पहले से लग चुके 350 कैमरों के अलावा हाल ही में 20 और कैमरे लगाए गए हैं, जिससे इन इलाकों में असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा सकेगी.
कई स्तरों पर हो रही निगरानी
इन चिन्हित हॉटस्पॉट्स पर पीआरवी वाहन, स्थानीय थाना पुलिस और महिला सुरक्षा दल निरंतर निगरानी में रहेंगे. इन कैमरों के जरिए हर संदिग्ध गतिविधि पर फौरन प्रतिक्रिया दी जा सकेगी.
मिशन शक्ति से मिल रही है मजबूती
महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की मिशन शक्ति योजना (फेज 5.0) जिले में नई ऊर्जा के साथ चल रही है. हर थाने में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं और विशेष महिला पुलिस टीमों का गठन किया गया है.
महिलाओं को किया जा रहा है जागरूक
अब तक 630 महिला बीट पुलिसकर्मी द्वारा 305 स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम किए जा चुके हैं. 16,000 से अधिक महिलाओं को अधिकारों, हेल्पलाइन, साइबर सुरक्षा और संवेदनशीलता से जुड़े मामलों की जानकारी दी गई है. स्कूल, कॉलेज, मेट्रो स्टेशन, बस स्टॉप, फैक्ट्रियों और सोसायटीज में जाकर महिला टीम नियमित संवाद और सलाह दे रही है.
ये भी पढ़ेंः नोएडा से दिल्ली जाने वाले ध्यान दें, जानें किस दिन रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
संबंधित खबरें
कैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
16 mins agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
3 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
4 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
5 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
6 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
20 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
20 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
1 day agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
1 day ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines