Noida News: नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने काम में लापरवाही बरतने पर बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस कमिश्नर ने एसीपी पवन कुमार को सस्पेंड कर दिया है और डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर एक TI, TSI, 5 हेड कांस्टेबल और 4 कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस कमिश्नर ने कुल 12 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है। जबकि डीसीपी ट्रैफिक से स्पष्टीकरण मांगा है।
पुलिस कमिश्नर के आदेशों का नहीं किया पालन
बताया जा रहा है कि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर डीसीपी ट्रैफिक और एसीपी पवन कुमार को जाम से निपटने के लिये कार्ययोजना एवं डायवर्जन प्लान बनाने, अधीनस्थों की ड्यूटियां लिखित में लगाने के निर्देश दिये थे। आरोप है कि पुलिस कमिश्नर के निर्देशों का पालन न करने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हो रही थी।
समीक्षा बैठक के दौरान लिया एक्शन
शनिवार को सीपी ने ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा की तो कमियां पाई गई। जिसके बाद सीपी लक्ष्मी सिंह ने एक्शन लिया है।इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह को स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए नोटिस दिया । जबकि एसीपी पवन कुमार को निलंबित कर दिया।
DGP को भेजी जाएगी ACP की रिपोर्ट
पुलिस कमिश्नर ने एसीपी समेत 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। इनमें से एसीपी की रिपोर्ट डीजीपी को भेजने का आदेश दिया गया है।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
7 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
20 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines