नोएडा में ACP समेत 12 पुलिसकर्मी सस्पेंड, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का बड़ा एक्शन

Noida News: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने काम में लापरवाही बरतने पर बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस कमिश्नर ने एसीपी पवन कुमार को सस्पेंड कर दिया है और डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Noida Police Commissioner Laxmi Singh, Noida News, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, नोएडा न्यूज, नोएडा ट्रैफिक पुलिस, Noida Traffic Police

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह

Noida News: नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने काम में लापरवाही बरतने पर बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस कमिश्नर ने एसीपी पवन कुमार को सस्पेंड कर दिया है और डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर एक TI, TSI, 5 हेड कांस्टेबल और 4 कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस कमिश्नर ने कुल 12 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है। जबकि डीसीपी ट्रैफिक से स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर के आदेशों का नहीं किया पालन

बताया जा रहा है कि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर डीसीपी ट्रैफिक और एसीपी पवन कुमार को जाम से निपटने के लिये कार्ययोजना एवं डायवर्जन प्लान बनाने, अधीनस्थों की ड्यूटियां लिखित में लगाने के निर्देश दिये थे। आरोप है कि पुलिस कमिश्नर के निर्देशों का पालन न करने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हो रही थी।

विज्ञापन

समीक्षा बैठक के दौरान लिया एक्शन

शनिवार को सीपी ने ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा की तो कमियां पाई गई। जिसके बाद सीपी लक्ष्मी सिंह ने एक्शन लिया है।इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह को स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए नोटिस दिया । जबकि एसीपी पवन कुमार को निलंबित कर दिया।

DGP को भेजी जाएगी ACP की रिपोर्ट

पुलिस कमिश्नर ने एसीपी समेत 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। इनमें से एसीपी की रिपोर्ट डीजीपी को भेजने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ