उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल में घूमने के लिए लाखों लोग आते हैं। मोहब्बत की निशानी कहे जाने वाले ताजमहल तक दिल्ली वालों की पहुंच आसान होने जा रही है। दरअसल, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने जानकारी दी कि भारत में जल्द ही सी प्लेन पर काम किया जाएगा, जिससे यात्रियों के लिए यात्रा का समय काफी हद तक कम हो जाएगा। जिन लोगों को दिल्ली से आगरा पहुंचने में 2 से 3 घंटे का समय लगता है, इसके शुरू होने से वे केवल 15 मिनट में आगरा से दिल्ली वापसी कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर दिल्ली की सरकार भी साथ देगी।
15 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली
दिल्ली से आगरा तक की यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। नितिन गडकरी का कहना है कि नए प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा, जिसमें करीब 6000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली से आगरा के ताजमहल तक पहुंचने में करीब 3 से 4 घंटे का समय लगता है, यह नया प्रोजेक्ट यात्रा के समय को घटाकर 15 मिनट तक ला सकता है। दरअसल, यमुना से आने वाले समय में हवाई जहाज शुरू होंगे, जो 15 मिनट में सीधे ताजमहल के पीछे उतर सकेंगे। अभी इन प्लेन्स को खरीदने का काम किया जाएगा। 6000 करोड़ रुपये में कई प्रोजेक्ट्स को कवर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: सपा सांसद के घर तोड़फोड़ करने वाला ओकेंद्र राणा कौन? पूर्व सीएम के खिलाफ भी की थी टिप्पणी
गडकरी पहले भी कह चुके हैं कि हमारा लक्ष्य है कि लोग ताजमहल देखने के लिए सुबह दिल्ली से निकलें और आराम से घूमने के बाद दोपहर तक अपने घर पहुंचे जाएं। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
यमुना एक्सप्रेसवे पर किया जाएगा काम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितिन गडकरी ने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर को और भी तेज किया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक मैनेजमेंट को बेहतर करने, टोल बूथ पर लगने वाले समय को कम किया जा सकेगा। हाई-स्पीड कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिससे आगरा तक 200 किलोमीटर का सफर कम से कम समय में पूरा किया जा सके।
ये भी पढ़ें: पिंकी बनी ‘मुस्कान’ पर ‘सौरभ’ बनने से बचा अनुज, जहरीली कॉफी से हालत नाजुक
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
7 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
15 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines