दिल्ली से ताजमहल तक चलेंगे सी प्लेन, 15 मिनट में होगा सफर पूरा, नितिन गडकरी ने बनाया 6000 करोड़ का प्लान

देश में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई योजनाएं लाई जा रही हैं। हाल ही में नितिन गडकरी ने जानकारी दी कि आने वाले समय में दिल्ली से आगरा का सफर आसान बनाने के लिए नए प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा, जिसके लिए 6000 करोड़ रुपये का प्लान बनाया गया है।

Delhi To agra

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल में घूमने के लिए लाखों लोग आते हैं। मोहब्बत की निशानी कहे जाने वाले ताजमहल तक दिल्ली वालों की पहुंच आसान होने जा रही है। दरअसल, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने जानकारी दी कि भारत में जल्द ही सी प्लेन पर काम किया जाएगा, जिससे यात्रियों के लिए यात्रा का समय काफी हद तक कम हो जाएगा। जिन लोगों को दिल्ली से आगरा पहुंचने में 2 से 3 घंटे का समय लगता है, इसके शुरू होने से वे केवल 15 मिनट में आगरा से दिल्ली वापसी कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्‍ट पर द‍िल्‍ली की सरकार भी साथ देगी।

विज्ञापन

15 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली

दिल्ली से आगरा तक की यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। नित‍िन गडकरी का कहना है कि नए प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा, जिसमें करीब 6000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली से आगरा के ताजमहल तक पहुंचने में करीब 3 से 4 घंटे का समय लगता है, यह नया प्रोजेक्ट यात्रा के समय को घटाकर 15 मिनट तक ला सकता है। दरअसल, यमुना से आने वाले समय में हवाई जहाज शुरू होंगे, जो 15 मिनट में सीधे ताजमहल के पीछे उतर सकेंगे। अभी इन प्लेन्स को खरीदने का काम किया जाएगा। 6000 करोड़ रुपये में कई प्रोजेक्ट्स को कवर किया जाएगा।

विज्ञापन

गडकरी पहले भी कह चुके हैं कि हमारा लक्ष्य है कि लोग ताजमहल देखने के लिए सुबह दिल्ली से निकलें और आराम से घूमने के बाद दोपहर तक अपने घर पहुंचे जाएं। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर किया जाएगा काम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितिन गडकरी ने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर को और भी तेज किया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक मैनेजमेंट को बेहतर करने, टोल बूथ पर लगने वाले समय को कम किया जा सकेगा। हाई-स्पीड कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिससे आगरा तक 200 किलोमीटर का सफर कम से कम समय में पूरा किया जा सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ