Nithari Killings: निठारी हत्याकांड सामने आने के बाद पूरा देश सहम गया था। इस मामले में सोमवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दोनों दोषियों मोनिंदर सिंह पंधेर और सुरेंद्र कोली को बरी कर दिया था। न्यायालय ने कहा कि मामला कितना निर्मम था। लेकिन इसकी जांच बेहद ढीले तरीके से की गई। दोषियों को बरी करते समय न्यायालय ने कड़ी टिप्पणियां की। कोर्ट ने साफ कहा कि नौकर कोली को विलेन की तरह फंसाया गया। जबकि हत्याओं का कारण मानव अंग तस्करी होने की संभावनाओं की ओर जांच करने वालों का ध्यान नहीं गया।
यह भी पढ़ें-‘क्लास में Kiss मांगी, सेक्स की डिमांड की’; नोएडा की छात्रा से 5 लड़कों ने कई बार की गंदी हरकत
कोर्ट ने कहा कि घटनास्थल के पास से एक ऐसे आदमी को गिरफ्तार किया गया था, जो किडनी मामले में आरोपी था। कोर्ट ने कहा कि जिस तरीके से मामले को हल्के में लिया गया, वह चिंताजनक है। गिरफ्तारी, इकबालिया बयान और बरामदगी को लेकर ध्यान नहीं दिया गया। हाई कोर्ट ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि पुलिस रिमांड के 60 दिन बाद सुरेंद्र कोली का इकबालिया बयान लिया गया था। न पुलिस के टॉर्चर की जांच की गई। बिना मेडिकल जांच और कानूनी मदद दिए बिना सब कुछ किया गया।
कोर्ट ने हत्याओं पर जाहिर की चिंता
कोर्ट ने बच्चों और महिलाओं की हत्याओं पर चिंता जताई। लेकिन कहा कि आरोपियों को न्याय न मिले, सबूतों के अभाव में सजा दे दें, ऐसा नहीं हो सकता है। जांच में गड़बड़ हुई है, सबूतों को इकट्ठा करने में भी सिद्धांतों का पालन नहीं किया गया। कोर्ट ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि गरीब नौकर को फंसाकर जांच का आसान रास्ता चुना गया हो। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने भी मानव अंग तस्करी की संभावना को देखते हुए जांच की सिफारिश की थी। लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
मकान के पास से मिले थे कंकाल
यह मामला 2005 और 2006 के बीच का है। निठारी में एक मकान के पास नाले से दिसंबर 2006 में मानव कंकाल पाए गए थे। पंधेर मकान का मालिक था, कोली नौकर। बाद में सीबीआई ने कोली के खिलाफ मर्डर, रेप, किडनैपिंग आदि के 16 केसों में आरोप पत्र दायर किया था। पंधेर के खिलाफ अनैतिक मानव तस्करी के आरोप थे। अब हाई कोर्ट ने दोनों को बरी किया है। इससे पहले गाजियाबाद की सीबीआई कोर्ट ने कोली और पंधेर को मौत की सजा सुनाई थी। दोनों ने इस फैसले को इलाहाबाद हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
18 mins agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 hr agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 hr ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
13 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
17 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
22 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
22 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines