Sanjay Nishad on Dharmatma Nishad Suicide Case: उत्तर प्रदेश के महराजगंज से बड़ी खबर सामने आई है। यूपी में एनडीए के सहयोगी और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की पार्टी के युवा कार्यकर्ता धर्मात्मा निषाद ने आत्महत्या (Suicide) कर ली है। सुसाइड से पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद पर गंभीर आरोप लगाए थे। धर्मात्मा निषाद ने पार्टी अध्यक्ष और उनके परिजनों पर परेशान करने का आरोप लगाया था।
संजय निषाद ने दी सफाई
धर्मात्मा निषाद के आरोपों पर पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि धर्मात्मा निषाद मेरी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे, उनका निधन मेरे लिए बहुत दुखद है और मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। मैंने धर्मात्मा का हमेशा अपने स्तर पर मदद की है। लेकिन, उनके सोशल मीडिया अकाउंट से जो टिप्पणी की गई है वो गलत है। मुझे पूरा भरोसा है वो ऐसा कभी नहीं लिख सकते, मेरे परिवार की छवि धूमिल की जा रही है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
संजय निषाद ने आरोपों से किया इनकार
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि इस फेसबुक पोस्ट के जरिए मेरी, मेरे पारिवार और पार्टी की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है। इसलिए मैं इस मामले की निष्पक्ष जांच कराना चाहता हूं, ताकि सच सामने आए कि आखिर किन परिस्थितियों में धर्मात्मा ने ये कदम उठाया। साथ ही यह भी पता चल सके कि किस व्यक्ति द्वारा इस तरह की पोस्ट कर मेरी छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई है।
क्या है मामला?
दरअसल, यूपी के महाराजगंज के रहने वाले निषाद पार्टी के कार्यकर्ता धर्मात्मा निषाद ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उनके परिजनों का आरोप है कि वो काफी समय से तनाव में थे। आत्महत्या से पहले उसने सोशल मीडिया पर लंबी पोस्ट लिखी है। बताया जा रहा है कि वो लंबे समय तक प्रदेश सचिव के पद पर रहे थे। लेकिन, एक साल से उन्हें कोई पद नहीं दिया गया था। रविवार को सुबह घर में उनका शव फांसी के फंदे से लटकता मिला था। परिजनों ने पार्टी के बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
मुकेश सहनी ने योगी सरकार को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग की
धर्मात्मा निषाद आत्महत्या मामले में बिहार में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने भी प्रतिक्रिया दी है। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने इस मामले में योगी सरकार पर निशाना साधते हुए धर्मात्मा निषाद के निधन पर दुख व्यक्त किया। मुकेश सहनी ने कहा कि इस घटना ने यूपी में जंगलराज को उजागर कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि धर्मात्मा निषाद ने सुसाइड जैसा कदम क्यों उठाया और उनके इस आत्मघाती फैसले की वजह क्या है? मुकेश सहनी ने कहा कि इन दो सवालों के जवाब जानने की कोशिश हर कोई कर रहा है, लेकिन अभी तक कुछ भी सामने नहीं आया है। पुलिस और सरकार चुप है। इसके अलावा मुकेश सहनी ने चेतावनी देते हुए कहा कि VIP इस घटना को लेकर शांत नहीं बैठेगी। उन्होंने यह भी कहा कि धर्मात्मा निषाद को न्याय दिलाने के लिए पार्टी को जो भी करना होगा, वो करेगी।
संबंधित खबरें
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
1 hr agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
14 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
14 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
15 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
17 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
19 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
20 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
21 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines