Nikki Murder Case: विपिन के वकील बोले अदालत में करेंगे दूध का दूध और पानी का पानी, जानें कहां तक पहुंची जांच

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुए निक्की मर्डर केस में पहली बार विपिन पक्ष के अधिवक्ता मनोज बोड़ाकी का बयान सामने आया है। अधिवक्ता का कहना है कि वह अदालत में दूध का दूध और पानी का पानी करेंगे। उनका यह बयान इन दिनों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Nikki Bhati | Vipin Bhati | Greater Noida

21 अगस्त को आग में झुलसने से निक्की की मौत हो गई थी।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुए निक्की मर्डर केस में पहली बार विपिन पक्ष के अधिवक्ता मनोज बोड़ाकी का बयान सामने आया है। अधिवक्ता का कहना है कि वह अदालत में दूध का दूध और पानी का पानी करेंगे। उनका यह बयान इन दिनों में चर्चा का विषय बना हुआ है। उनका कहना है जल्द ही अदालत में विपिन के भाई रोहित व माता-पिता की जमानत अर्जी कोर्ट में दाखिल की जाएगी।

सिरसा टोल पर था रोहित
अधिवक्ता व पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज बोड़ाकी ने बताया कि जब 21 अगस्त को घटना हुई उस दौरान रोहित सिरसा टोल पर मौजूद था। इसके पर्याप्त साक्ष्य बचाव पक्ष के पास मौजूद है। वह समय आने पर कोर्ट में यह साक्ष्य पेश करेंगे। इसके अलावा निक्की के अंतिम संस्कार में ससुर शामिल हुए थे। इन सारी बातों को कोर्ट में रखा जाएगा।

महिला आयोग को भेजी रिपोर्ट
निक्की मर्डर केस में गौतमबुद्धनगर पुलिस की तरफ से रिपोर्ट महिला आयोग को भेज दी गई है। बीते दिनों महिला आयोग की टीम ने मौके पर आकर परिजनों से मुलाकात की थी। इस केस में कई अलग-अलग वीडियो सामने आए है जिसमें दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे को घटना के जिम्मेदार ठहरा रहे है।

क्या है निक्की मर्डर केस?
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 21 अगस्त को आग से जलकर निक्की की मौत हो गई थी। निक्की की हत्या का आरोप उसके पति विपिन भाटी पर लगा था। मामले में निक्की के परिजन ने ससुराल पक्ष के पति विपिन, जेठ रोहित, ससुर व सास पर 35 लाख का दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए हत्या का केस दर्ज कराया था। चारों आरोपी वर्तमान में जेल में बंद है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ