Nikki Murder Case: नोएडा का निक्की मर्डर केस इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में छाया हुआ है। नोएडा पुलिस भी इस मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। निक्की के पति विपिन भार्टी और सास दयावती की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले मे बड़ा अपडेट सामने आया है।
दरअसल, पुलिस को अब इस मामले में निक्की के ससुर सत्यवीर और जेठ रोहित भाटी की तलाश है। इस मामले में जुटी जांच टीमें दोनों की तलाश में दिल्ली-NCR में दबिश दे रही हैं।
टेक्निकल सर्विलांस से पता चली ससुर और जेठ की लोकेशन, गिरफ्तारी जल्द
पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस ने दोनों के फोन ट्रेस किए हैं। इसके अलावा दोनों के बीते दिनों की कॉल डिटेल से वह किन लोगों से संपर्क में हैं और किस लोकेशन पर छिपे हैं इस बात का पता किया जा रहा है। बता दें निक्की और विपिन भाटी की साल 2016 में शादी हुई थी। उनके नाबालिग बेटा है, जो इस केस में अहम सुराग है। दरसअल, बेटे ने ही अपनी मां की वीडियो बनाई थी, जिसमें वह आग की लपटों के बीच अपनी जान की गुहार लगाती दिख रही है।
गुस्सैल स्वभाव का है विपिन, दयावती करवाना चाहती थी उसकी दूसरी शादी
निक्की की बड़ी बहन और जेठानी कंचन भाटी ने मीडिया के सामने बड़ा बयान दिया है। कंचन का आरोप है कि दयावती विपिन की दूसरी शादी करवाना चाहती थी। यही वजह है कि गृह-कलेश के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने निक्की की बड़ी बेरहमी से जलाकर हत्या कर दी। उसका आरोप है कि विपिन और उसके परिजन दोनों बहनों को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। विरोध करने पर दोनों बहनों के साथ मारपीट की जाती थी। विपिन भाटी काफी गुस्सैल है वह निक्की के साथ अकसर गाली-गलौच करता और उसकी पिटाई करता था।
ये भी पढ़ें: पूछताछ में निक्की के पति विपिन भाटी ने किया बड़ा खुलासा, दोनों के बीच झगड़े की बड़ी वजह आई सामने
संबंधित खबरें
कांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
2 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
11 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
13 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
16 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
17 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
18 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
20 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
20 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
22 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines