Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में हुए निक्की मर्डर केस में पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के जेल जाने के बाद चचेरे रिश्तेदारों और मायके पक्ष के लोगों के बीच जंग से छिड़ गई है। निक्की की तेरहवीं दो बार मनाई गई है। सोमवार को ससुराल पक्ष के देवेंद्र के घर पर तेरहवीं हुई। मंगलवार को निक्की के मायके में तेरहवीं हुई। ऐसे में दोनों परिवारों के बीच दूरियां और ज्यादा बढ़ती हुई नजर आ रही है।
ससुराल के मकान पर लगा है ताला
निक्की के ससुराल यानी सिरसा गांव स्थित विपिन के मकान पर ताला लगा हुआ है। इसी मकान के अंदर निक्की की जलकर मौत हुई थी। मकान को जांच के बाद पुलिस ने सील कर दिया है। ऐसे में मकान के अंदर कोई भी आ जा नहीं सकता है।
गायत्री मंत्र के साथ हुई शुरूआत
मंगलवार को मायके में हुई तेरहवीं की शुरूआत गायत्री मंच के साथ हुई। विधि विधान से तेरहवीं का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोग पहुंचे और आत्मा की शांति की पूजा की। कई स्थानीय नेता भी तेरहवीं में पहुंचे। हालांकि ससुराल पक्ष का कोई भी तेरहवीं में नहीं पहुंचा। वहीं दूसरी तरफ सोमवार को ससुराल में आयोजित हुई तेरहवीं में मायके पक्ष का कोई नहीं पहुंचा था।
क्या है निक्की मर्डर केस?
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 21 अगस्त को आग से जलकर निक्की की मौत हो गई थी। निक्की की हत्या का आरोप उसके पति विपिन भाटी पर लगा था। मामले में निक्की के परिजन ने ससुराल पक्ष के पति विपिन, जेठ रोहित, ससुर व सास पर 35 लाख का दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए हत्या का केस दर्ज कराया था। चारों आरोपी वर्तमान में जेल में बंद है।
ये भी पढ़ें: दीपावली से पहले नोएडा पहुंचेंगी 8 डबल डेकर बस, जानें अब तक क्यों नहीं आई?
संबंधित खबरें
ग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
1 hr ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 hr agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
3 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
4 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
15 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
16 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
17 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
21 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
21 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines