Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुए निक्की मर्डर केस में पति विपिन, जेठ रोहित, ससुर व सास की जमानत गौतमबुद्धनगर की निचली अदालत ने खारिज कर दी है। चारों की जमानत अर्जी खारिज होने से बचाव पक्ष को गहरा झटका लगा है। कोर्ट में तथ्य रखा गया कि यदि आरोपियों को अभी जमानत मिल गई तो गवाहों को प्रभावित कर सकते है। सभी दलील सुनने के बाद अदालत ने चारों की जमानत खारिज कर दी है।
गांव के अधिवक्ता ने उठाई आवाज
निक्की के गांव रूपबास के रहने वाले वकील दिनेश कुमार ने बताया कि निचली अदालत ने चारों आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। चारों के खिलाफ कोर्ट में मजबूती से अपना पक्ष रखा गया। इस दौरान अदालत ने सारी दलील सुनने के बाद बेल अर्जी खारिज कर दी है।
सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे लड़ाई
अधिवक्ता दिनेश ने बताया कि दहेज लोभी लोगांे ने ऐसा कृत्य किया है जो माफी के लायक नहीं है। ऐसे में वह जिला अदालत के साथ ही हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट तक इस मामले की लड़ाई लड़ेंगे। उनका कहना है कि वह समाज में पनप रही इस बुराई को जाड़ से खत्म करेंगे।
क्या है निक्की मर्डर?
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 21 अगस्त को आग में जलकर निक्की की मौत हो गई थी। हत्या का आरोप निक्की के पति विपिन व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर है। इस मामले में ससुराल पक्ष के कुल 4 लोग जेल में बंद है। पुलिस ने मामले में कई साक्ष्य एकत्र किए है। पुलिस इस मामले में मजबूत पैरवी कोर्ट मे ंकर रही है।
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद के नामी पत्थर व्यापारी का बेटा 30 घंटे से लापता, ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर मिली कार
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
48 mins agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 hr ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
2 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
4 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
4 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
5 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
7 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
18 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
18 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines